राजा भइया ने कुंडा से किया नामांकन

IMG 20220205 WA0291

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां सत्ता के सिंहासन पर बैठने के लिए चुनाव प्रचार में ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है सियासी मैदान में जुबानी तीर हमले भी तेज हो रहे हैं।पांचवें चरण में जिन जिलों में चुनाव होना है वहां नामांकन की प्रक्रिया जारी है।इसी क्रम में राजा भ‌इया ने भी नामांकन किया।नामांकन स्थल अफीम कोठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने शनिवार को बसंत पंचमी के दिन अफीम कोठी पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।नामांकन से पहले उन्होंने हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।राजा भइया इस बार निर्दलीय नहीं बल्कि अपनी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ने कहा कि कुंडा विधानसभा की जनता ने पिछली बार 1 लाख से अधिक वोट से चुनाव में जीत दिलाई थी।इस बार जीत का लक्ष्य डेढ़ लाख के पार रखा गया है।उन्होंने कहा कि हार और जीत का अंतर सम्मानित मतदाता ही तय करते हैं नेता नहीं। कौन पार्टी कैसा उम्मीदवार उतारती है यह उसका अपना निर्णय होता है।अपने सामने समाजवादी पार्टी से गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर राजा भइया ने कहा कि यह निर्णय संबंधित पार्टी का है वही जाने बाकी फैसला तो जनता को करना है।

नामांकन के समय दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार राजा भइया के पास 2007 में 2 करोड़ की संपत्ति थी, जो 2012 में बढ़कर 7 करोड़ हो गई और 2017 में 14 करोड़ की संपत्ति। राजा भइया के ऊपर 2007 में 4 मुकदमे दर्ज थे, 2012 में बढ़कर 8 हो गए थे,2017 में दर्ज केसों की संख्या घटकर एक रह गई थी। राजा भइया के पास 1 रिवाल्वर और 1 बंदूक है,तो वहीं पत्नी के पास एक राइफल, एक रिवॉल्वर और एक बंदूक है।

आपको बता दें कि वर्ष 2007, 2012 व 2017 में रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया कुंडा से निर्दलीय विधायक बनते आ रहे हैं। राजा भइया इस बार अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुंडा और बाबागंज विधानसभा में प्रजातंत्र के राजा,राजा भइया के आगे मोदी की सुनामी भी कुछ नहीं कर पायी थी। राजा भइया कुंडा विधानसभा से निरंतर छह बार से निर्दलीय अजेय रथ पर सवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 1,36,597 वोटों से जीत दर्ज की थी।

रिपोर्ट ब्योरो

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes