मुख्यालय अंतर्गत लतौना ग्राम में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा व अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्मयज्ञ भगैत महासभा के तत्वावधान में शनिवार को 59 वां वार्षिक अधिवेशन-सह-जिला स्तरीय लोकगाथा भगैत महासम्मेलन हेतु विधि-विधान पूर्वक महाध्वजारोहण किया गया। मौके पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासभा प्रवक्ता डॉ. अमन कुमार ने कहा कि धर्म प्रेम, एकता एवं सद्भाव का प्रतीक है। संसार में इंसान एक मात्र जाति है और मानवता इंसान का सबसे बड़ा धर्म है।जिस व्यक्ति के अंदर इंसानियत नहीं है वह किसी भी धर्म व जाति को अपनाने के लायक नहीं है। इंसान को भगवान व श्मसान हर हमेशा याद रखना चाहिए। सनातन धर्म सर्वधर्म समभाव एवं वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से ओत-प्रोत है। डॉ. कुमार ने कहा कि संस्कृति ही किसी समाज और देश का प्राण है। भगैत भारतीय संस्कृति और सभ्यता की सर्वोतम प्रहरी है। लोकगाथा भगैत समाज की किसी वर्ग, धर्म, जाति या व्यक्ति विशेष से संबंधित नहीं है बल्कि सम्पूर्ण समाज की धरोहर है। डॉ. कुमार ने कहा कि भक्ति का अर्थ केवल ईश्वर का नाम रटना मात्र नहीं है बल्कि ईश्वर के ज्ञान, न्याय, दया, परोपकार आदि गुणों को धारण कर जीवात्मा कल्याण के लिए कार्य करना है। ईश्वर ने धरती पर लड़ाई- झगड़ा करने के लिए नहीं भेजा है।बल्कि आम आवाम के साथ मिलकर अच्छे अच्छे काम करने के लिए भेजा है। महासभा के महन्त यागेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में जनचेतना के दृष्टिकोण से भगैत सबसे बड़ा सामाजिक व धार्मिक आन्दोलन है। भगैत सामाजिक शुद्धता एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए वरदान साबित हुई है। भगैत कोशी और मिथिलांचल के जन-जन में समाया हुआ है। उपमहन्त सिकेन्द्र यादव ने कहा कि धर्मराज का असली अर्थ धर्म को पालन करने वाला होता है। भगैत से साहित्य, संस्कृति व महापुरुषों के इतिहास एवं विचारों की जानकारी मिलती है। वार्षिक सभापति ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि धर्मराज की कथा पर अमल करने के बाद व्यक्ति में मानवता का गुण कूट-कूट कर भर जाता है। आचार्य रामजी दास ने कहा कि दुनियां में धर्मो व पंथो की भरमार है फिर भी मानव तनाव और दुखों में जीने को मजबूर है। इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है।मालाधारी मोहन यादव और धर्मपत्नी तुलिया देवी ने पूजा-अर्चना कर संकल्पलिया। कार्यक्रम में महासभा सचिव सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष धनिकलाल यादव, मंत्री देव नारायण यादव, उप मंत्री शत्रुघन यादव, मुखिया बिजेन्द्र यादव,समिति उमेश यादव, मासिक सभापति उमेश यादव, डोमी यादव, अनंत यादव, कर्पूरी यादव, सेविका संघ के जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, महात्मा गजेन्द्र यादव, रामजी यादव,महेन्द्र यादव, उमेश यादव, भूमी यादव, भागो यादव, दीपनारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, विशेश्वर यादव, बिरेन्द्र यादव, श्याम यादव, रामकृष्ण यादव, सुकुल यादव आदि उपस्थित थे।
- रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May