Kaimganj news–-घायलों में से 5 की हालत नाजुक हायर सेंटर किए गए रेफर
-नगर के गुड मंडी तिराहा पर घटी यह अग्निकांड की घटना, जिसमें मदद के लिए पहुंचा अलीगंज दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी झुलस गया
-केमिकल का प्रयोग कर कड़ी मशक्कत से लगभग 2 घंटे बाद आग पर पाया जा सका काबू
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 नवंबर 2023
नगर के गुड मंडी तिराहा के पास व्यस्त बाजार में तारपीन तेल की दुकान है । जिसमें आज अचानक आग लग गई । आग बुझाने का प्रयास करते समय अलीगंज दमकल विभाग का एक कर्मचारी तथा दुकानदार सहित नौ लोग अन्य भी झुलस गए । जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हे उच्चचिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है। भीषण आग बामुश्किल दो घंटे बाद केमिकल से बुझ सकी। घटना से शहर में हडकंप मच गया।
नगर के मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी निवासी मदन गोपाल की गुड़ मंडी तिराहे के पास तारपीन तेल की दुकान है। बुधवार को दुकान के अंदर रखे तेल के ड्रम में आग लग गई। इससे वह व उनका पुत्र रिंकन चीख पड़ा और वह पिता को लेकर बाहर दौड़ा । उन्होंने मदद की पुकार लगाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुकान की ऊपरी मंजिल पर मदन गोपाल के चाचा परिवार समेत रहते है। उन्हे भी बाहर निकाला गया। ऊपर से सामान व सिलेंडर आदि निकाल कर सुरक्षित किए गए। इसी बीच आग और तेजी से फैलने लगी। आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकान से तेजी से आग का गुबार निकलने लगा। धमाके से लोग घबरा गए। आग के गुबार की चपेट में आकर दुकान मालिक का पुत्र रिंकन, रोड से निकल रहे ई -रिक्शा चालक शिवम, उसमें बैठी सवारी सूरज निवासीगण रुटौल, जवाहरगंज सब्जी मंडी निवासी आसिफ, मुख्य चैराहा निवासी समीर, कूचा गंगादरवाजा निवासी विकास वर्मा व बच्ची सानिया बुरी तरह झुलस गई ।वही श्यामागेट निवासी उनके पड़ोसी कपड़ा दुकानदार उज्जवल गुप्ता भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी, एसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शिवम, समीर, उज्जवल, सानिया व आसिफ को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने तुरन्त भीषण आग की जानकारी एसपी विकास कुमार को दी। एसपी ने फौरन आग के संबंध में पड़ोसी जनपद एटा के पुलिस अधीक्षक से बात की। वहां के एसपी ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। जहां अलीगंज से दमकल कर्मी सबसे पहले पहुंच गए।
आग इतनी भीषण थी, कि एक दमकल गाड़ी से कार्य नहीं चल सका, जिस पर जिला मुख्यालय फायर स्टेशन से दूसरी दमकल गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियो ने आग बुझाने का प्रयास किया। अचानक आग का गोला निकलने से अलीगंज फायर स्टेशन के दमकल कर्मी मोनू झुलस गए। उन्हे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। काफी मशक्कत के बाद प्रेशर से केमिलकल अंदर डाला गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इनसेट : –
घटना घने बाजार के बीच की है जहां गुड कपड़ा घी आदि की भी दुकान हैं
कायमगंज।22 नवम्बर
गुड़ मंडी तिराहा घना बाजार है। यहां खाद्य पदार्थ की दुकाने है। यदि आग पर काबू न पाया जाता , तो पड़ोसी दुकानों को भी अपनी जद में ले सकती थी। इससे किसी और बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। गुड़ मंडी तिराहे के समीप दुकान में आग से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनो तरफ पुलिस ने लोगो को रोक दिया। लोगों को दूसरी गलियो से निकाला गया ।
इनसेट : –
मौके पर नगर पालिका टैंकर खड़ा रहा
कायमगंज 22 नवम्बर
नगर पालिका का पानी का टैंकर पहुंचा। लेकिन भीषण आग के कारण बाल्टी आदि से पानी डालकर आग बुझाने का किया गया प्रयास नाकाफी रहा।
इनसेट : –
शार्ट सर्किट से आग लगने का लगाया जा रहा अनुमान
कायमगंज22 नवम्बर
तारपीन तेल दुकान में तारपीन सी 9 तेल केमिकल रखा था। इसके अलावा डीजल व पेट्रोल बनाने का केमिकल भी रखा था। शार्ट सर्किग से आग की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इनसेट : –
पड़ चुका छापा लेकिन बन्द नहीं हुआ ज्वलनशील पदार्थ बिक्री का धन्धा
कायमगंज22 नवम्बर
गुड़ मंड़ी में तारपीन के तेल के विक्रेता मदनगोपाल का कटरा रहमत खां में गोदाम था। वहां दो साल पहले एक सैकड़ा से अधिक ड्रम पकड़े गए थे । जिसमें नकली डीजल व पेट्रोल का अवैघ कार्य करने का मामला सामने आया था। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन फिर भी ज्वलनशील पदार्थ बिक्री का काम रहा जारी ।
इनसेट: –
उठी मांग : – कायमगंज में भी स्थापित हो फायर स्टेशन
कायमगंज22 नवम्बर
कायमगंज में फिर फायर बिग्रेड स्टेशन बनाने की मांग उठी है। यहां कई वर्षो से फायर बिग्रेड स्टेशन के लिए जगह खोजी जा रही है । लेकिन भीषण आग से एक बार फिर फायर स्टेशन की मांग उठी। क्योंकि आग लगने के बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड को आने में काफी देर हो जाती है l
इनसेट: –
दुकानदार के खिलाफ पेट्रोल मिलावट खोरी की हो चुकी है शिकायत
कायमगंज22 नवम्बर
हिन्दू जागरण मंच के नेता प्रदीप सक्सेना ने गुड़ मंडी में मिलावटी पेट्रोल की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी । लेकिन यह अवैध धंधा चलता रहा और अनहोनी हो गई।
इनसेट : –
नहीं पहुंचा मौके पर तहसील प्रशासन
कायमगंज22 नवम्बर
घने बाजार स्थित गुड़ मंडी में भीषण आग लगने के बाद भी तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । इसको लेकर लोगो में रोष है। उनका कहना है पुलिस ने जान जोखिम में डाल कर आग बुझाने में मदद की , लेकिन तहसील प्रशासन सोता रहा और कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov