Kaimganj news-जल मिशन योजना में कार्यरत अभियंता नगर के समीप बसे गांव उलियापुर में किराए के मकान पर रह रहे हैं । इसी मकान को बनाया चोरों ने अपना निशाना
-इसी समय चोरों ने दो और घरों को खंगालने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला कुछ भी सामान
कायमगंज / फर्रुखाबाद16 नवम्बर2023
कायमगंज नगर के पास बसे गांव उलियापुर में अनुरुद्ध गंगवार के मकान में जल मिशन योजना के अभियंता सत्येंद्र कुमार व नितेश यादव एवं कुछ अन्य कर्मचारी तथा श्रमिक किराए पर रहते हैं।दीपावली त्यौहार होने के कारण यह सभी लोग अपने-अपने घरों को चले गए थे । त्योहार के बाद गुरुवार वाले दिन जब वापस लौटे तो मकान का ताला तथा अंदर के कमरों एवं उपरी मंजिल के कमरों के ताले टूटे हुए देखकर बेहद हतप्रभ रह गए । सामान बिखरा हुआ पड़ा था । यह समझने में देर नहीं लगी की चोरों ने अपनी करतूत करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है । अलमारियां खुली पड़ी थी । पीड़ित ने बताया कि चोर अभियंता सत्येंद्र के40 ,000 हजार नकद तथा नितेश के अभी हाल में ही तैयार कराए गए नए कपड़े चुरा ले गए । इतना ही नहीं इस घर में अपनी करतूत को अंजाम देने के बाद शातिर चोरों ने पड़ोस के अनुज गंगवार वाले मकान को भी खंगाला भवन स्वामी अनुज गंगवार मूल रूप से गांव फरीदपुर सैथरा के निवासी हैं। इनके द्वारा अभी हाल ही में उलियापुर गांव में नया भवन बनवाकर गृह प्रवेश के समय हवन पूजन भी करवाया गया था । चोरों को यहां कुछ भी नहीं मिला । इसके उपरांत चोरों ने इसी गांव में थाना नवाबगंज के गांव अटसैनी पहाड़पुर निवासी ग्राम प्रधान निर्जेश के द्वारा बनवाए गए मकान का भी ताला तोड़कर इस मकान को भी तलाशने का प्रयास किया । लेकिन संयोग से यहां भी चोरों को कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ । चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलने के बाद मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ चोरी के घटनास्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच करने के बाद वापस चले आए । घटना का पता लगाने के लिए सक्रिय हुई पुलिस पास पड़ोस के संदिग्ध लोगों के बारे में गहनता से जानकारी करने का प्रयास कर रही है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न
Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep