Kaimganj news –ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 11 09 11 27 26 452

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गई । वहीं ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अधेड का परिजन शव लेकर गांव चले गए। इधर शव रख कर कई घंटे तक परिजनों ने जाम लगा दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम पपड़ी मिलकिया निवासी मकरंद सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह की कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव के पास ही मकरंद नर्सरी पर काम करने आया था । यहां से देर शाम पैदल अपने घर जा रहा था । उसी समय नर्सरी के पास ही सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। उस ट्रैक्टर में पीछे से हाइड्रा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया । जिसमें दबकर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि राहगीरों की मदद से घायल को कायमगंज के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना बताए ही शव को गांव ले गए । जहां उन्होंने सड़क किनारे शव रख कर कई घंटे जमकर गदर काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को जैसे -तैसे खुलवाया। ट्रैक्टर चालक नीरज पुत्र विश्वेश्वर दयाल निवासी सुल्तानपुर शमशाबाद को घायल अवस्था में हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी एवं बड़े बेटे करण सिंह , व रंजीत ,पंकज सुरजीत का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes