Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में आयोजित साप्ताहिक आयुष्मान भव मेले का जिलाधिकारी फर्रुखाबा नेआकस्मिक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष में व्याप्त गंदगी तथा अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मरीजो से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद जहां रविवार को साप्ताहिक आयुष्मान भव: मेले का आयोजन किया गया । जिस वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में साप्ताहिक आयुष्मान भव मेले का आयोजन किया जा रहा था । उसी दौरान जिलाधिकारी फर्रुखाबाद संजयकुमारसिंह ने सीएचसी शमसाबाद में दस्तक दी । जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की कार देखते ही अस्पताल कर्मियों के होश उड़ गए । जिलाधिकारी फर्रुखाबाद जब अस्पताल परिसर में प्रवेश कर अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने सर्व प्रथम स्वास्थ्य अभिलेखो का निरीक्षण किया । मरीजों के पंजीकरण का भी रिकार्ड देखा साथ ही लैब में हेल्थ मिशन के संबंध में भी आवश्यक जानकारी की । लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को बताया दो दिन पूर्व चालू हुई जांच जारी है । उन्होंने चिकित्सक तथा नर्स की मौजूदगी में मरीजों की जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया । जहां गन्दगी पाए जाने पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद संजय कुमार द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से कड़ी नाराजगी व्यक्त कर साफ सफाई के निर्देश दिए । उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया । जिसमे कोल्ड हैंडलर नितिन कुमार अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित मरीजों से भी आवश्यक जानकारियां ली । मरीज से पूछा गया । क्या यहां कोई दिक्कत अथवा ठीक से दवाइयो का वितरण चिकित्सकों द्वारा सही व्यवहार जिस पर कई मरीजो ने बेमन से सिर हिलाकर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को चिकित्सको के व्यवहार की जानकारी दी । जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों से सदव्यवहार करने के लिए कहा । अस्पताल परिसर में सूखा पेड़ जिसे कटवाए जाने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रयास किया गया । मगर अपहार्य कारणों से पेड़ को नहीं काटा जा सका । पेड़ से कई बार नुकसान भी हुआ । निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शमसाबाद ने जिला अधिकारी फर्रुखाबाद से सूखे पेड़ को कटवाए जाने की मांग की । जिस पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा डी एफ ओ फर्रुखाबाद से संपर्क कर पेड़ कटवाए जाने का निर्देश दिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में साप्ताहिक आयोजित आयुष्मान भव मेले में जिस वक्त जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा निरीक्षण की कार्यवाही की गई । उस वक्त स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा । उनके जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep