Kaimganj news -कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 अक्टूबर 2023
कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां का निवासी आमिर खान अपनी प्रसूता 35 वर्षीय पत्नी रौशी को प्रसब पीड़ा होने पर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए । आमिर के मुताबिक वह अपनी प्रसूता पत्नी को सुबह 8:30 बजे लेकर अस्पताल आ चुका था । अस्पताल में मौजूद एएनएम ने चेक करने के बाद मुझसे कहा कि बच्चा पेट में तिरछा हो चुका है । इसलिए प्रसव होना आसान नहीं है । मेरे द्वारा कोशिश करने की बात कहने पर मौजूद एएनएम ने कहा कि आप इसे लेकर लोहिया अस्पताल चले जाएं । लोहिया अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस 108 को कॉल किया गया । कॉल के बाद लगभग 45 मिनट बाद एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पहुंची । उसका कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को एंबुलेंस में बाहर ले जाने के लिए लिटाया । वैसे ही उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया । उसका कहना है कि जब बच्चा पेट में तिरछा था । जैसा कि एएनएम ने बताया था । यदि यह बात सही थी तो फिर एंबुलेंस में जाते ही मेरी प्रसूता पत्नी ने सामान्य ढंग से बच्ची को जन्म कैसे दे दिया । इसके बाद फिर उसे बच्ची के साथ ही अस्पताल लेबर रूम में ले जाया गया । जहां थोड़ी देर बाद नवजात शिशु की मृत्यु हो गई । आमिर का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण ही उसकी नवजात बेटी की अकाल मौत हुई है । इसके लिए यही लोग पूरी तरह जिम्मेदार हैं । क्योंकि पैसा लेने के चक्कर में यह लोग उसे बहाना बनाकर इधर-उधर की बातें बताते रहे । उपचार या प्रसव का काम सही ढंग से नहीं किया । यदि किया होता तो उसकी नवजात बच्ची की मौत नहीं होती ।
इनसैट: –
कायमगंज , 10 अक्टूबर
कटरा रहमत खां निवासी आमिर की प्रसूता पत्नी रौशी ने एक बच्ची को जन्म दिया । जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई । इस पर उसने इस सबके लिए अस्पताल कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया । जब प्रसूता प्रसव पीड़ा से परेशान हो रही थी । उस समय अस्पताल ड्यूटी पर यहां की महिला प्रसव केंद्र प्रभारी डॉक्टर मधु अग्रवाल मौजूद नहीं थी । इनके बारे में बताया जा रहा है कि ड्यूटी स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में रुकने के बजाय यह डॉक्टर साहिबा हर रोज अपने निजी आवास फर्रुखाबाद से आती जाती हैं । उनके आने का समय भी उनकी मर्जी पर ही निर्भर रहता है । यदि सामान्य रूप से यह ड्यूटी पर आ भी जाए तो दिन के 10:30 बजे से पहले कभी नहीं आती और दिन के 2:00 बजे से पहले ही अपने निजी आवास फर्रुखाबाद के लिए वापस चली जाती हैं । ऐसी स्थिति में यहां आने वाली प्रसूताओं का आए दिन बुरा हाल होता है । लेकिन इस अनियमितता को स्वास्थ्य विभाग के उच्च जिम्मेदार अधिकारी जानते हुए भी न जाने क्यों अनदेखा करते रहते हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep