Kaimganj news –पशु तस्करी के लिए ले जाया जा रहा , 48 मवेशियों से भरा आयशर डीसीएम मिनी ट्रक आया गिरफ्त में

Picsart 23 09 25 21 13 44 064

Kaimganj news-मौके पर पहुंच दरोगा शिवकुमार पशु तस्करों से पटा रहा था सौदा , तब तक पहुंचे मीडिया कर्मी , किया कवरेज तो दरोगा मीडिया वालों पर हुआ आग बबूला , मौके की स्थिति का हो रहा तेजी से वीडियो वायरल

कायमगंज/ फर्रुखाबाद25 सितम्बर 2023
कोतवाली कायमगंज से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ट्रांसपोर्ट चौराहे पर एक आयसर डी सी एम टाइप मिनी ट्रक 48 मवेशियों को लाद कर बेचने के लिए स्लॉटर हाउस अलीगढ लिए जा रहा था ।

जिसे कोतवाली में तैनात दरोगा शिव कुमार ने रोक लिया । उस समय इस ट्रक में पशु तस्करों की संख्या लगभग 6 से 7 बताई गई थी । ट्रक रोकने के बाद दरोगा शिव कुमार ने पुलिसिया रोव झाड़ते हुए पशु तस्करों को हड़काया । बताया जा रहा है कि जैसे ही पशु तस्करों ने दरोगा से बात समझ लेने का इशारा किया । बस इसके बाद ट्रक छोड़ने का सौदा होने लगा । बात चल ही रही थी की संयोग से उसी समय कुछ पत्रकार भी वहां पहुंच गए । पत्रकारों ने पशु लदे हुए ट्रक का फोटो लेकर पूरे मामले का वीडियो बनाते हुए समाचार कवरेज किया । इसे देखते ही दरोगा शिव कुमार का पारा हाई हो गया । उसने तमाम तरह की ऊलजुल बातें करते हुए पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने का पूरा प्रयास किया । जब उसने यह देखा कि अब उसकी पोल खुल रही है । तो वह पशु तस्करों के साथ मिनी ट्रक को मंडी पुलिस चौकी ले गया । जहां गिनती करने पर तस्करी को ले जाए जा रहे ट्रक में लदे पशुओं की संख्या 48 निकली । पत्रकारों से हाक टॉक होने के कारण जब दरोगा को कुछ रास्ता नहीं दिखाई दिया । तो कोतवाली में एक पशु तस्कर जनपद एटा थाना सकीट निवासी चांद मोहम्मद के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया । बाकी के बे लोग जो दरोगा को मौके पर मिले थे । उन्हें जाने दिया गया । वैसे ना सही तो एक के अलावा और सबको छोड़ने पर शायद दरोगा का काम बन ही गया । किंतु इस घटना के बाद से तमाम ऐसे लोग जो ट्रांसपोर्ट चौराहे पर मौजूद थे । दरोगा की इस कारगुजारी पर हैरानी जाता रहे हैं । लोगों का कहना है कि ऐसे ही पुलिसकर्मी तस्करों को अपना काम करने का मौका देते हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes