Shamshabad news –शमशाबाद / फर्रुखाबाद 25 सितंबर 2023 शमशाबाद क्षेत्र में आजकल लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद है। इन्ही बुलंद हौसलों के साथ ग्रामीण इलाकों में खडे हरे भरे विशालकाय वृक्षों तथा वागों को उजाड रहे लकडी माफिया । एक ओर सरकार समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चला कर हजारों लाखों पेड़ लगवाने का प्रयास कर रही है । वहीं बन विभाग तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते लकड़ी माफिया सरकार के मंसूवों पर पानी फेर दिन के उजाले में जंगल के जंगल उजड़ रहे हैं । जो भविष्य लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है । शमशाबाद क्षेत्र में जहां एक ओर वन विभाग लकड़ी माफियाओ के लिए वरदान बना हुआ है । वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग भी इन्हें अपनी छत्रछाया प्रदान कर रहा है । यही कारण है लकड़ी माफिया बुलंद हौसलों के साथ क्षेत्र में लकड़ी का अवैध कटान कर शासन प्रशासन के मंसूबो पर पानी फेर रहे हैं । सूत्रों के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम ललैया जहा एक लकड़ी माफिया द्वारा आम के वृक्षों का सौदा किया गया था । लकड़ी सौदे के बाद ठेकेदार द्वारा हरे भरे आम के वृक्षों को कटवाया गया । सोमवार की सुबह चालक ट्रैक्टर ट्राली से ठिकाने लगाने के लिए शमसाबाद जा रहा था । जब लोगों की नजर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली पर पड़ी तो लोगों ने समाचार प्रतिनिधियो को जानकारी दी । जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे समाचार प्रतिनिधियों ने जब ट्रैक्टर चालक से जानकारी की तो ट्रैक्टर चालक का कहना था शमशाबाद निवासी लकड़ी माफिया फरमुंद की है । ललईया से शमशाबाद की एक आरा मशीन पर ले जाया जा रहा है । सबसे बड़ी बात यह है शमसाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से लकड़ी का अवैध कारोबार माफिया द्वारा किया जा रहा है ।हरे भरे वृक्षों को कटवाकर क्षेत्र की हरियाली को उजाड़ा जा रहा है । जो भविष्य के लिए खतरे का संकेत है । वहीं लकड़ी माफिया सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हरे भरे वृक्षों को कटवाकर शायद अधिकारियो कर्मचारियों के गाल पर तमाचा जड़ रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक लकड़ी माफिया जो अधिकारियो से सांठ गांठ कर हरे भरे वृक्षो को कटवाकर धरती की हरियाली उजाड़ रहे है । वह समाज के लिए एक चिंता का विषय है । लोगों का यह भी कहना था कि समय रहते अधिकारी नहीं चेते तो आने वाला समय और भी बिकराल होगा । लोगों का कहना है कि लापरवाह अधिकारियों एवं लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए । जिससे धरती की हरियाली को उजाड़ने से रोका जा सके अन्यथा बह दिन दूर नहीं जब धरती की उजड़ती हरियाली आम जनमानस के लिए काफी खतरनाक सावित होगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep