Shamshabad news–खेत में भरे बरसाती पानी को निकालने के विवाद में घायल पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान दुखद मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2023 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी पूर्व प्रधान रक्षपाल पुत्र रामसनेही का गांव के ही ब्रह्मानंद से खेत में भरे बरसात के पानी को निकाले जाने पर लेकर विवाद हो गया था । बताया गया है कि पीड़ित किसान का खेत ब्रह्मानंद के खेत के निकट है ।बरसात का पानी जो पीड़ित के खेत में भर रहा था । जिसे पीड़ित निकालने का प्रयास कर रहा था । आरोप है कि ब्रह्मानंद ने अपने खेत की मेड को ऊंचा कर दिया था । जिससे पानी नहीं निकल पा रहा था । पीड़ित पानी को निकाल रहा था । उसी दौरान आरोपी से विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि ब्रह्मानंद , सदानंद पुत्रगण सुखलाल तथा पवन पुत्र ब्रह्मानंद आदि लोगों ने गाली गलौज किया । विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों तथा फावड़े से प्रहार कर दिया । जिससे पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया गया है फावड़ा पूर्व प्रधान के सिर में लगा । जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गया था । यह घटना 9सितंबर दोपहर 12बजे के करीब होनी बताई गई। गंभीर रूप से घायल पूर्व ग्राम प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद लाया गया । जहा चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया था । पूर्व ग्राम प्रधान का उपचार जनपद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था । जब यहां हालात बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां बीते दिवस की शाम मौत हो गई ।उधर मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया । ब पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी । जिसमें लाठी डंडों तथा फावड़े से गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप गया था । लेकिन शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से ना लेकर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था । परिणाम जिंदगी और मौत से संघर्ष करने वाले पूर्व ग्राम प्रधान की आखिरकार दर्दनाक मौत हो गई । अब देखना है पूर्व ग्राम प्रधान की मौत होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में मुकदमा तब्दील करती है । यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा । लेकिन परिवार के लोगों को दुख है काश अपराधियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता तो आरोपियों के अंदर खौफ होता । अफसोस मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । परिणाम पूर्व ग्राम प्रधान कानपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए जिंदगी से हार गया । अपने ऊपर लग रहे आरोप के संबंध में पुलिस का कहना है कि उसके द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध विवाद के बाद शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही की गई थी l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes