Shamshabad news–लकड़ी माफिया काट रहे धडल्ले से हरे प्रतिबंधित पेड़

Picsart 23 09 08 07 23 05 864

Shamshabad news -धरती का श्रृंगार उजाडने वाले माफियों पर बन विभाग तथा पुलिस भी बनी हुई है मेहरवान

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद  वन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद हैं । हरे भरे वृक्षो को कटवाकर ट्रैक्टर के द्वारा लगाया जा रहा ठिकाने, अधिकारी खबर के बाबजूद भी बेखबर बने रहने के आदी बन चुके हैं I । क्योंकि शमशाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से लकड़ी माफियाओ द्वारा रात्रि तथा दिन के उजाले में हरे भरे वृक्षों को काटकर धरती के श्रृंगार को उजाड़ा जा रहा है। हकीकत को देखा जाए तो प्रकृति ने जीवन के लिए धरती मां को हरियाली प्रदान की , जिसे धरा का श्रृंगार भी कहा जाता है। इसी हरियाली की बदौलत आम जनमानस आसमान के नीचे चैन की सांस ले रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते शमशाबाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद है। रात्रि की कौन कहे दिन के उजाले में हरे भरे वृक्षों को उजाड़ कर धरती मैया की हरियाली उजाड़ रहे हैं । वहीं प्राकृतिक पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लकड़ी के अवैध कारोबार में लकड़ी माफिया जहा हजारों लाखों की कमाई कर रहे हैं। इसका उदाहरण भी देखा गया शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा से उत्तर की ओर जाने वाले चक रोड़ पर , यहां एक देव स्थल के निकट खड़ा हरा जामुन का पेड़ जिसे आधा लकड़ी माफियाओ द्वारा काट दिया गया ‘ I शेष खड़ा पेड़ जो आने जाने वाले लोगो के ऊपर मौत बनकर मडरा रहा है। सूत्रों की माने तो लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया क्षेत्र में जंगल के जंगल उजाड़ रहे हैं । लकड़ी माफियो के इस कृत्य से बन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए सरकार समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर बड़ी तादाद में वृक्षों को लगवाने का कार्य कर रही है। अफसोस सरकार धरती की हरियाली को बरकरार रखने के लिए हजारों लाखों वृक्षों को लगवा रही है, मगर लकड़ी माफिया पुलिस तथा बन विभाग की आंखों में धूल झोंक धरती की हरियाली को उजाड़ रहे है। लोगों का कहना है अगर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाला समय और भी खतरनाक होगा। बताया गया है शमशाबाद क्षेत्र के कई स्थानों पर लकड़ी माफियाओ द्वारा हरे भरे वृक्षों को कटवाए जाने का कार्य चोरी छिपे किया जा रहा है । माफियाओं द्वारा हरे भरे वृक्षो के कटान को लेकर लोगो का कहना था भविष्य में इसका परिणाम कितना घातक होगा । शायद अनुमान लगाना मुश्किल होगा। वृक्ष लगाने की बजाय लगातार काटना अथवा कटवाना आपराधिक कृत्य है । क्योंकि जिन वृक्षो ने सर्दी गर्मी वर्षा धूप सहकर शीतल छांव प्रदान की वह सब हरे भरे वृक्षों की देन है । अफसोस समय-समय पर फल देने वाले वृक्षों पर ही आरे चलवाए जा रहे जो एक चिंता का विषय है I लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया जो दिन रात हरे भरे वृक्षों को कटवाकर धरती की हरियाली उजाड़ रहे , के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे आम जनमानस के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes