Kaimganj news –मध्यस्थ पत्नी को नहीं आने दे रहा पति के पास ससुराल में

Picsart 23 08 26 21 10 23 847

Kaimganj news – समाधान दिवस में अपनी पीड़ा बताते हुए पति ने लगाई गुहार
– समस्या निस्तारण के लिए गठित की गई राजस्व टीमें
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 26 अगस्त 2023
थाना समाधान दिवस में पति ने फरियादकर कहा कि साहब शादी कराने वाला मध्यस्थ उसकी पत्नी को नहीं आने दे रहा है। पति के रिश्तेदार गाली गलौज करते है। शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व की शिकायतों पर टीमे गठित कर जांच के निर्देश दिए गए।
कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन सीओ सोहराब आलम की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में गांव नगला गुरुदयाल निवासी विकास ने फरियाद की, कि उसकी शादी गांव के ही मध्यस्थ द्वारा कराई गई थी। मध्यस्थ ने नौ महीने पहले उसकी पत्नी को मायके भिजवा दिया। वह कई बार पत्नी को बुलाने गया। लेकिन मध्यस्थ उसकी पत्नी को आने नहीं देता है। इस मामले में कोर्ट में मामला बिचाराधीन है। लेकिन मध्यस्थ व उसकी पत्नी के रिश्तेदार आए दिन उसके परिवार वालों को गालियां देते है। वही जान से मारने की धमकी देते है। मीरगंज निवासी सरला ने गांव के ही कुछ लोगो पर जमीन पर कब्जे की शिकायत कर धमकी देने का आरोप लगाया। अताईपुर कोहना निवासी सुरेश ने खेत पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया। पितौरा निवासी आसुतोष सिंह गंगवार ने मेड़ काटने का आरोप लगाया। गांव ढमढेरा निवासी रामनरेश ने कुछ लोगो पर जमीन का धोखाधडी कर बैनामा करने का आरोप लगाया। इस दौरान आधा दर्जन शिकायती पत्र आए। जिसमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। सीओ ने अन्य शिकायतों पर टीमे गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल, इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था संतोष कुमार अवस्थी, कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes