Kaimganj news –एसडीएम को ज्ञापन सौप बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के ग्रामीणों ने की मदद की गुहार

Picsart 23 08 25 21 30 22 415

Kaimganj news – बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कच्चे मकान धराशाई होने के साथ ही अन्य समस्याओं  की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2023
बाढ़ प्रभावित कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरौली महादेवपुर के बाढ़ पीड़ितों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौप कर कहा कि कई कच्चे मकान गिर चुके है। वह परेशानी से घिरे है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को पर्याप्त रूप से प्रशासनिक मदद की जरूरत है ।
Picsart 23 08 25 21 31 53 066

गंगा के किनारे बसे गांव पचरौली महादेवपुर के आधा सैकड़ा से अधिक महिला व पुरुष तहसील तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम यदुवंश कुमार को ज्ञापन सौपा। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि करीब लगभग दो माह से उनके गांव में लेखपाल व कानूनगो में से कोई भी बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन के लिए नहीं पहुंचा। वह लोग बाढ़ के पानी से बेहद परेशान है। आने जाने की दिक्कत हो रही है। मवेशियों के चारे की दिक्कत है। घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसी स्थिति में वह लोग बेहद परेशान है। कच्चे मकान गिर रहे है। बेघर हुए लोग इधर- उधर टिकासरा जमाए है। ग्रामीण मुरारीलाल, पप्पू सिंह, नवाब सिंह, राजवीर, रामरहीस, शिवकुमार, रजनेश, अरविन्द्र, मुकेश, संतोष, सेवकराम, अमरसिंह, सामोद, रामऔतार, लालाराम, लालमियां, फूलमती, मुन्नी देवी, पुष्पादेवी आदि दर्जनों ग्रामीणों ने कहा उनकी मदद की जाए। इन सभी का कहना था कि यदि समय से मदद नहीं मिली तो उनके बच्चों का भविष्य तो चौपट हो ही रहा है, जीवन बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes