Kaimganj news- आज तहसील में एमडीए अभियान का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष ,ब्लॉक प्रमुख ,एवं तहसील तथा दूसरे विभागों के अधिकारियों ने दवा का सेवन कर किया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2023
आज तहसील में एमडीए रोग से बचाव के लिए एमडीए अभियान का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन, तहसील प्रशासन समेत कई विभागो के अधिकारियों ने फाइलेरिया दवा खाकर किया।

तहसील सभागार में एमडीए अभियान का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, चेयरमैन डा. शरद गंगवार, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, सीएचसी अधीक्षक डा. विपिन कुमार, वीसीपीएम विनय मिश्रा, आईओ रमेश, एडीओ पंचायत, एबीएसए, सीडीपीओ, ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर समेत ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं दवाई खाकर किया गया। अभियान के दौरान ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन ने अभियान में सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा सभी को दवा अवश्य खानी चाहिए। फाइलेरिया मुक्त नगर व क्षेत्र को बनाने के लिए इस ओर ध्यान अवश्य दिया जाए ।

साथ ही ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन ने सभी से अपील की , कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ विभाग का सहयोग कर दवा का सभी सेवन करें। अधीक्षक ने कहा हम सभी को दवा का सेवन करना है। साथ ही अपने घर परिवार पर रहने वाले के साथ ही आसपास के लोगो को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करना है। वीसीपीएम ने कहा कि फाइलेरिया रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह कभी भी किसी को भी काट सकता है। इस रोग के लक्षण जल्द नहीं दिखाई देते। इसमें 10 से 12 वर्ष तक का समय लग जाता है।फाइलेरिया ला,इलाज रोग है। इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय वर्ष में एक बार चलने वाले सर्वजन दवा सेवन के अभियान के दौरान स्वास्थ विभाग द्वारा दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना है ।

इनसेट:-
अभियान को लेकर स्वास्थ विभाग हुआ सतर्क
कायमगंज 10 अगस्त 2023
जिले में 10 अगस्त से 28 अगस्त तक फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान कोई चूक न हो और सभी दवा का सेवन करे। इसको लेकर स्वास्थ विभाग पूरी तरह सतर्क हो चुका है।
इनसेट:=
फाईलेरिया से कैसे करें अपना बचाव
कायमगंज, 10 अगस्त 2023
मच्छरो के बचने के लिए मच्छरदारी का प्रयोग करे। घर के आसपास कूड़े को इकट्ठा न होने दे। कूड़ेदान का प्रयोग करे। आसपास पानी जमा न होने दे। ठहरे हुए पानी में जला हुआ मोबीआंयल डाले। चोट व घाव वाले स्थान को हमेशा साफ रखे। पूरे बाजू का कपड़ा पहने। जहां तक संभव हो सके, ऐसे पहनने वाले कपड़ों का का प्रयोग करें, जिससे पूरा शरीर लगभग ढका रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug