Kaimganj news –समस्याओं को लेकर रेवन्यू बार पदाधिकारी एसडीएम से करेंगे वार्ता

Picsart 23 08 01 21 59 20 577

Kaimganj news- वकील विवाद समेत कई मामलो पर करेंगे चर्चा, वार्ता के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित

कायमगंज। फर्रुखाबाद
तहसील में समस्याओं को रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिकारी एसडीएम से मिलेंगे। पांच दिन पहले वकील विवाद समेत कई समस्याओं पर चर्चा करेंगे। वार्ता के लिए रेवन्यू बार की तरफ से सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
27 जुलाई को तहसील में एक अधिवक्ता व तहसीलदार के साथ विवाद हुआ था। इस पर गुस्साए रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिकारी व कील हड़ताल पर चले गए थे। तब से वह लगातार न्याय कार्य से विरत चल रहे है। मंगलवार को रेवन्यू बार एसोशिएसन की बैठक अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव की मौजूदगी में तहसील सभागार में हुई, जिसमें तहसीलदार के साथ विवाद का मामला उठा। वही बीते दिनों बेवबजह हड़ताल को लेकर भी डीएम के एक पत्र का भी जिक्र किया गया। बैठक में वकीलों ने तहसील व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल दागे। वकीलों ने कहा सभी न्यायालयों की केस डायरी बनाई जाए। सभी मुकदमों की पेशी है। पुर्नस्थापना संबंधित मुकदमों की सुनवाई वर्षो से नहीं होती है। वकीलों ने कहा मेड़बंदी की फाइल कानूनगो के पास रिपोर्ट लगकर समय सीमा के अंतर्गत आए। कानूनगो मेड़बंदी की फाइलों में कई वर्ष लगा देते है। ऐसे लोगो पर कार्रवाई हो। बटवारो के मामले में लेखपालों से कुरे तैयार कराए जाए। इसमें 500 फाइले ऐसी है जिसमें लेखपाल कुरे दाखिल नहीं कर रहे है। इस तरह वकीलों ने 11 विन्दुओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में तय हुआ एक सात सदस्यीय कमेटी उक्त मामलो को लेकर बुधवार को एसडीएम से वार्ता करेंगी। इसके बाद ही आगे रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान महासचिव अवनीश गंगवार, सुभाष कृष्ण सक्सेना, इंद्रेश गंगवार, अनीस परवेज खां, अनोखेलाल शाक्य, कैलाश चंद्र आर्य, नाजिर खां, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद हुमैर खां, जुनैद खां, धर्मेन्द्र यादव, रीना भारद्वाज, विनीता पाल, अरविन्द्र, सुरेंद्र, शहरोज बहादुर, लज्जाराम समेत आदि वकील मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes