Kaimganj news –कायमगंज फर्रुखाबाद | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नगर के पुलिया पुलगालिव स्थित एम के मैरिज लॉन, कायमगंज में, श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
मंगलवार को नगर स्थित पुलिया पुलग़ालिब एमके मैरिज लॉन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भारतीय संस्कृति के अध्यात्म से पूरित यह पर्व आषाढ़ शुल्क पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन ब्रह्मज्ञान प्रदाता सतगुरु के प्रति शिष्य अपना आभार व्यक्त करते हैं। परन्तु यह जानना भी आवश्यक है कि भारत में यह पूर्णिमा किन गुरु की महिमा का गुणगान कर रही हैं।
कार्यक्रम का आरम्भ ब्रह्मज्ञानी वेदपाठियों द्वारा वेद मन्त्र उच्चारण से हुआ व गुरु पूजन विधि को भारतीय संस्कृति के अनुरूप पूर्ण किया गया।
सन्त व् भक्त समाज ने गुरु महिमा से ओतप्रोत सुन्दर भक्ति रचनाओं का गायन किया, जिसके द्वारा सम्पूर्ण वातावरण में भक्ति तरंगें संचारित हो गयी। कार्यक्रम में अतिथिगणों के रूप में इन सभी ने भी पधार कर गुरु कृपा प्राप्त की।
दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी वंदना भारती जी ने विचारों के माध्यम से समझाया कि गुरु पूर्णिमा दिवस पर यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि किस गुरु की पूजा करना सार्थक है। उन्होंने समझाया कि शास्त्रों में वर्णित है-अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम् । तत् पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः । ॐ अर्थात् वे गुरु जो सूक्ष्म से सूक्ष्म अणु जिसे खंडित नहीं किया जा सकता और मंडलाकार में व्याप्त सत्ता है, उस दिव्यता का जो दर्शन करवा दें ऐसे सतगुरु को नमन हैं साध्वी जी ने आगे समझाया कि जब जीव पूर्ण सतगुरु की शरण आता है और ज्ञानमार्ग पर बढ़ना आरम्भ करता है तब सतगुरु अपनी कृपा द्वारा उसे शीघ्र ही अध्यात्म की बहुमूल्य निधियां प्रदत्त करते हैं। दिव्य गुरु का दर्शन शिष्य के कोटि जन्मों के पापों को समाप्त कर देता है। साथ ही उन्होंने समझाया कि इस मार्ग पर बढ़ते हुए साधक को धैर्य, सचरित्र आदि सद्गुणों को धारण करना होता है, तभी वह ज्ञान का पूर्ण लाभ ले सकता है। संस्थान विभिन्न प्रकार के सामाजिक प्रकल्पों को भी चला रहा है, जैसे मंथन प्रकल्प जिसमें अभावग्रस्त बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा के साथ ब्रहम ज्ञान द्वारा भारतीय वैदिक संस्कृति से ओतप्रोत किया जा रहा है। संस्थान का कामधेनु प्रकल्प जिसमे गायों की नस्ल सुधार पर कार्य चल रहा है। साथ ही साथ सभी उपस्थित साधकों ने विश्व शांति हेतु ध्यान प्रक्रिया में भाग लिया अंत मे सभी ने मिलकर गुरु की पावन आरती की। सैंकडो़ की संख्या में भक्तों ने भाग लिया! सभी भक्त श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे प्रसाद की व्यवस्था रही!
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct