Kaimganj news–कायमगंज ,फर्रूखाबाद
गुरूवार की दोपहर शुरू हुई घनघोर बारिश से नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। घंटो सड़को पर पानी भरा रहा। दिन में छाए आसमान में काले बादल। नगर में विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति हुई ठप। मुख्य मार्गों का आवागमन ठहरा। वहीं गर्मी सें मिली लोगों को राहत। मूसलाधार वारिश होने से नगर के मुहल्ला गंगदरवाजा,जटवारा,काजम खां,चिलाका,पटवनगली,बजरिया,रेलवेरोड,पृथ्वीदरवाजा,कुकीखेल,कूचा मोहल्ला,सधवाडा पाठक नई कालोनी,पटवनगली आदि मोहल्लो में जलभराव हो गया। नाले नालियां उफना गईं। घनघोर बारिश के कारण वि़द्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं झमाझम बारिश से मूंग,कपास,ज्वार,सब्जियों आदि फसलों को संजीवनी मिल गई। अगर फसलों के जानकार किसानों की बात मानें तो खरीफ सीजन की फसलों के लिए यह वर्षा के शुभ संकेत हैं। इस बारिश का पानी खेतों में अंदर तक चला जाएगा। खेतों की नमी संरक्षित हो जाएगी। धान और बाजरा की बोवाई के लिए किसान अब अपने खेतों की जोताई मडाई करके उनको तैयार कर सकते हैं। उनका कहना कि बारिश में इन खेतों में घास उग आएगी। चारागाह की भूमि भी हरी हो जाएगी। इससे बेसहारा पशुओं को भी हरा चारा मिल जाएगा। इस बारिश से पौधों को भी संजीवनी मिल गई। जो पौधे सूख रहे थे वह भी हरे – भरे हो जाएंगे और तेजी से वृद्धि करने लगेंगे। गर्मी से आम जनमानस को भी राहत मिलेगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep