Kaimganj news चोरी करने की नियत से घर में घुस रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया एक युवक को मक्का के खेत से पकड़कर की जमकर धुनाई।

Picsart 23 06 19 20 24 39 218

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 19 जून 2023
चोरी के शक में घर में घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया। एक युवक को मक्का के खेत से पकड़ कर जमकर की धुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में युवक को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम होतेपुर में सुबह लगभग 4:00 बजे दो युवक गांव के ही नागेंद्र हिमांशु प्रांशु रोहित के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान लैट्रिन को जा रहे कुछ लोगों ने युवकों को देख लिया। ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची। तथा दोनों युवकों को दौड़ा लिया। इसके बाद एक युवक गांव के पास ही स्थित एक मक्का के खेत में घुस गया। जिसे ग्रामीणों द्वारा घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची कंपिल थाना पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेते हुए अचेत अवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया। युवक ने अपना नाम दिलीप पुत्र मुकेश उम्र 20 वर्ष निवासी अकराबाद थाना कंपिल बताया है। इधर ग्रामीणों का कहना था चोरी करने की नियत से यह लोग गांव के ही नागेंद्र के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान देखे जाने पर दोनों युवकों को दौड़ा लिया गया। इसके बाद एक युवक को मक्का के खेत से पकड़ लिया। इधर मारपीट की घटना से युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जब इस संबंध में थाना कंपिल इंचार्ज अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया घटना संज्ञान में आई है युवक को अस्पताल में इलाज एवं डॉक्टरी के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes