Kaimganj news ससुराली जनों ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news – प्रताड़ना का शिकार बेचारी विवाहित महिला कर रही थी, अपने पति की शराब पीने की आदत का विरोध

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 मई 2023
ससुराली जनों ने मारपीट कर विवाहिता को घायल कर दिया । घटना की लिखित शिकायत पर पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव ज्योनी निवासी बीना पत्नी सुधीर ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति सुधीर अत्यधिक शराब पीता है । जब शराब पीकर आया, तो बीना ने इस बात का विरोध किया । पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसके पति तथा ससुर बड़े लाल, जेठ भूरे, जिठानी बेवी आदि एक राय हो गए ।और उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी । जिसमें बीना गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना की लिखित तहरीर पीड़िता द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है l एक शराबी जो अपने जीवन को तो बर्बाद कर ही रहा है। साथ ही पत्नी बच्चों सहित पूरे परिवार को भी तबाही की कगार पर पहुंचा रहा हो। ऐसे व्यक्ति का यदि विवाहित महिला विरोध कर उसकी बुरी आदत सुधारने का प्रयास कर रही हो, बदले में परिजन शराबी का साथ देकर बेचारी महिला को प्रताड़ित करें , तो फिर भला यह कैसा सामाजिक न्याय है। ऐसे मामले में लोगों का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र समय रहते कठोर कार्यवाही होनी ही चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes