सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में छापामार कार्यवाही कर भरे गए सैंपल

Picsart 23 03 25 21 29 33 650

फर्रुखाबाद, 25 मार्च 2023

एफ०एस०डी०ए० द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु दूध के नमूने संग्रहित किए गए । बताया गया कि यह दो दिवसीय अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए डेयरी मालिकों ,डेयरी संचालकों एवं खुदरा विक्रेताओं, जो दूध में कीटनाशक, सोडा तथा अन्य रसायन का उपयोग कर मिलावटी दूध का विक्रय करने वाले हैं। उनके विरुद्ध 2 दिन का अभियान आज से सहायक आयुक्त( खाद्य), द्वितीय, सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ०शैलेन्द्र ,व पवन कुमार मिश्रा द्वारा कार्यवाही करते हुए किया गया। यह कार्यवाही आवास विकास कालोनी ,मेन तिराहा फर्रुखाबाद पर दूध फेरी, विक्रेता, कारोबारी मालिक, रामनिवास राजपूत पुत्र रामशंकर राजपूत निवासी मोहल्ला जाफरी फतेहगढ़ के यहां से टीम ने मिश्रित दूध का एक नमूना जांच के लिए संग्रह किया। इसके उपरांत टीम ने भगुआ नगला पांचाल घाट पहुंचकर यहां से इसी तरह का कारोबार करने वाले रामनिवास राजपूत पुत्र देवराज निवासी ग्राम अम्बरपुर के यहां से भी मिश्रित दूध का एक सैंपल जांच के लिए भरा। ठीक इसी प्रकार जनपद के राजेपुर व जमापुर से भी सचल जांच दल द्वारा विभिन्न खाद्य वस्तुओं के नमूने भर कर उनकी जांच करने का संबंधित को तरीका बताते हुए खाद्य वस्तुओं की जांच की गई । यहां टीम द्वारा 30 लोगों के नमूने संग्रह कर परखे गए। इनमें से तीन जगह जांच में नमूने अशुद्धता पूर्ण पाए जाने पर पहली बार ऐसे लोगों को सचेत करते हुए चेतावनी जारी कर अशुद्ध वस्तुएं उपभोगताओं को विक्रय ना करने की चेतावनी जारी की गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes