अलीगढ़ में एक साथ मां तथा दो बेटियों की मिली लाशें, संभवत जहर खाने से हुई तीनों की मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

अलीगढ़/ उत्तर प्रदेश( दएंड टाइम्स न्यूज़)
जनपद अलीगढ़ के थाना क्षेत्र स्लामनगर में 55 वर्षीय मां तथा उसकी दो बेटियों के शब एक साथ बरामद हुए। कयास लगाया जा रहा है कि पूरे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली होगी। मृतकों में मां की उम्र 55 वर्ष तथा उसकी एक बेटी की उम्र 26 साल और दूसरी की 29 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले दोनों बेटियों को जहर दिया। फिर खुद खाकर जान दे दी। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में तीन ही लोग थे, अब इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोई भी सदस्य जीवित नहीं बचा है ।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर का है। यहां 55 साल की नगीना अपनी दो बेटियों बानो और पाकी के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके पति खलील की कई सालों पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे परिवार के भरण- पोषण की जिम्मेदारी नगीना के ऊपर ही थी। गरीबी के चलते बेचारी नगीना मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती थी । परिवार बेहद गरीब होने के कारण आर्थिक तंगी झेल रहा था। बुधवार देर शाम तक जब परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो लोगों को संदेह हुआ। आस-पास के लोगों ने घर के अंदर झांका, तो पूरा परिवार बेसुध पड़ा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगीना की तबीयत खराब चल रही थी। उसके लीवर में दिक्कत थी। इस कारण वह काम करने भी नहीं जा पा रही थी। पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। घर में खाने तक की दिक्कत होने लगी थी। आशंका है कि इस कारण महिला ने पूरे परिवार के साथ जान दे दी।
पड़ोसियों को लगा कि बेटियों की तबीयत बिगड़ी है, वो बेसुध हुई हैं। बाद में उन्हें पता चला कि वो मर चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक, कमरे की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने पहले खाने में जहर मिलाकर दोनों बेटियों को खिलाया। जब बेटियों ने खाना खा लिया, तो फिर उसने भी जहर खा लिया। इसके बाद तड़प-तड़प कर पूरे परिवार की मौत हो गई। वही मृतका के पड़ोसी कह रहे थे कि महिला नगीना नशे की आदी भी थी। इस कारण उसे और ज्यादा आर्थिक परेशानी हो रही थी। पुलिस को कमरे में एक पुड़िया मिली है, जिसमें कुछ अजीब तरह की सामग्री दिखाई दे रही थी। पुलिस ने इसे जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा है। साथ ही, पुलिस को कुछ बर्तन भी मिले हैं, जिसमें मरने से पहले दोनों बेटियों ने खाना खाया था। इनको भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इस परिवार में अब कोई सदस्य जीवित नहीं बचा। कोई रिश्तेदार भी जानकारी देने के लिए अब तक सामने नहीं आया है। जबकि पुलिस मृतका के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए उसके रिश्तेदारों का पता कर उनसे संपर्क साधने का प्रयास कर रही थी। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। किंतु फिर भी पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। पूरे परिवार ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या की या फिर पहले मां ने खाया और बाद में दोनों बेटियों को जहर खिला दिया। यह भी अब तक ज्ञात नहीं हुआ। शायद जांच में इसका खुलासा हो सके। बरहाल पूरे परिवार में अब कोई सदस्य बचा नहीं। इसलिए प्रकरण का खुलासा होने में केवल पुलिस की ही भूमिका रह गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes