संयुक्त पुलिस टीम ने बैंक फ्राड करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को 1लाख40हजार नकदी व अन्य सामान सहित किया गिरफ्तार

Picsart 23 03 01 17 42 17 990

फर्रुखाबाद ,1 मार्च 2023

बैंक फ्रॉड करने वाला गिरोह को फर्रुखाबाद पुलिस की संयुक्त टीम, जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी प्रभारी अशोक कुमार ,सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश क भाटी तथा कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ संजय सिंह शामिल किए गए थे। पुलिस टीम ने फ्रॉड होने के 24 घंटे के अंदर ही 5 फ्रॉड करने वाले गिरोह के सदस्यों को फतेहगढ़ के जय नारायण वर्मा रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस गिरफ्त में आए गैंग सदस्यों में एक नई दिल्ली मालवीय नगर निवासी सुमित कुमार साहू, पॉकेट बी 7 सेक्टर 3 रोहणी थाना सेक्टर दिल्ली 389 का बंटी उर्फ अवनीश एवं थाना आरके पुरम के सफदर आजाद बस्ती निवासी स्व० संतोष कुमार की पत्नी राधा देवी व जनपद कानपुर नगर सीएसए नवाबगंज निवासी सौरभ उर्फ शुभम त्रिवेदी,और जनपद उन्नाव थाना गंगा घाट के बिंदा रोड शुक्लागंज निवासी अभिषेक सिंह के नाम से पहचान हुई है । गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस लाइन में मीडिया के समक्ष पेश किया गया। जहां
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों को जय नारायन वर्मा रोड पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। बैंक से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल फोन, आधा दर्जन फर्जी आधार कार्ड, 14 फर्जी एटीएम, 5 फर्जी पैन कार्ड, तीन फर्जी चेक बुकें भी पुलिस ने गिरफ्तारी के वक्त ही बरामद कर ली। इसके अलावा इनके पास से दो और फर्जी पासबुकें, रेल मंत्रालय का फर्जी आईडी कार्ड, इज्जत नगर की फर्जी पे स्लिप, इंडियन ओवरसीज बैंक के स्टेटमेंट, 1.40 लाख रुपए बरामद किए हैं। इन शातिर बैंक फ्रॉड करने वाले गिरोह के सदस्यों ने कोतवाली फतेहगढ़ से डिफेंस सेंट्रल बैंक ब्रांच से फ्रॉड किया था। जिसकी रिपोर्ट बैंक के शाखा प्रबंधक यश अनामी ने इन्हीं लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई थी । रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद से सक्रिय पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों को 24 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता भी प्राप्त कर ली।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes