– इस घटना से लगभग एक आधा घंटे पहले पड़ोसी गांव दमदमा के एक घर में यही काली शर्ट वाला घुसा था-
कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022
आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कस्बा से सटे मोहल्ला कला खेल गिर्द ,निवासी नर्सरी कारोबारी हाशिम के घर में दिन के लगभग 2:00 बजे दो शातिर बदमाश अचानक घुस गए। जिस समय बदमाश घर में घुसे ,उस वक्त घर पर परिवार का महिला के अलावा कोई दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था । केवल महिला के दो तीन छोटे-छोटे बच्चे ही उसके पास थे । मिली जानकारी के अनुसार हाशिम अताईपुर गांव स्थित अपनी नर्सरी पर गए थे ।वही उनके भाई ग्राम प्रधान उमर सैफ उर्फ लाडले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना उन्हें वापस लौटते समय फोन द्वारा परिवार वालों ने दी। बताया गया कि दो बदमाश जिनमें से एक के चेहरे पर हल्की सी दाढी थी, काले रंग की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहने था। दोनों मेन गेट में धक्का देकर अंदर प्रवेश कर गए । जैसे ही उन्हें घर में घुसा हुआ हाशिम की 27 वर्षीय पत्नी सिमरन ने देखा। जब तक वह कुछ समझ पाती ,तब तक दोनों शातिर बदमाशों ने झपट कर उसका मुंह बंद किया और उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे। महिला ने अपने को छुड़ाने के लिए दोनों से हाथापाई की, तो महिला को भयभीत करने तथा पूरी तरह अपने कब्जे में लेने के लिए बदमाशों ने उसके बायें हाथ की कलाई के पास किसी धारदार चाकू अथवा छुरी से हमला कर दिया । जिससे महिला सिमरन लहूलुहान हो गई ।मां के पास घर में मौजूद उसके दो तीन छोटे बच्चे अचानक घर में हो रहे इस तांडव को देख कर घबरा गए और उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया ।अचानक बच्चों की गंभीरता से की गई चीख-पुकार को सुनकर पड़ोस के लोग हाशिम के घर की ओर आने लगे। वहां पहुंचने वाले लोग भी जब तक कुछ समझ पाते तब तक अपने को घिरा समझ कर दोनों शातिर तेजी के साथ घर से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार जब तक वह लोग पहुंचे । तब तक हमलावर दोनों बदमाश दूर निकल चुके थे। घायल महिला को लेकर सूचना पर घर पहुंचा, उसका पति कोतवाली गया। जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस ने घायल महिला को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ,और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। पुलिस दिन के उजाले में हुई इस घटना को गंभीरता से ले रही है । इस कांड की जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई दिखाई दे रही थी।
इनसैट:- कायमगंज के मोहल्ला कला खेल निवासी नर्सरी व्यवसाई हाशिम के घर हुए घटनाक्रम से लगभग एक आधा घंटा पहले, यही चेहरे पर दाढ़ी और काले रंग की शर्ट तथा नीले रंग का पेंट पहने शातिर कस्बा के पास बसे गांव दमदमा निवासी लीलावती पत्नी चंद किशोर के घर में मेन गेट में धक्का देकर अंदर घुसा था । लीलावती ने बताया कि आते ही उसने पूछा कि तुम्हारे परिवार में कितने लोग हैं और वह कहां गए हैं ।यह कहते हुए बरामदे में पड़ी चारपाई खींचकर उसी पर बैठ गया और बोला कि भलाई चाहो तो मुझे रुपए लाकर दे दो। रुपए ना होने की बात लीलावती ने कही तो शातिर ने कहा कि ज्यादा नहीं तुम ₹100 ही दे दो । मना करते ही शातिर ने तेवर दिखाना शुरू किए। उसकी आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद लीलावती की बेटियां बाहर निकल आई और तुरंत शोर मचाने लगी। यहां भी लोगों के आने की आहट पाते ही काली शर्ट वाला शातिर तेज कदमों के साथ मौके से फरार हो गया । लोगों के अनुसार जिस समय यह अंदर घर में घुसा था। उसी समय उसके दो-तीन साथी पड़ोस की गली में स्थित कुछ घरों की टोह ले रहे थे । बे भी इसी शातिर के भागने पर उसी के साथ भागकर चले गए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun