परचून दुकान के साथ ही आवास के एक भाग में लगी आग लगभग तीन लाख का सामान जलकर हुआ बर्बाद

परचून दुकान
  • परचून दुकान के साथ ही आवास के एक भाग में लगी आग

  • लगभग तीन लाख का सामान जलकर हुआ बर्बाद

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 सितंबर 2022
नगर कायमगंज के मोहल्ला कुकी खेल निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवासी अली ज़मा खाँ पुत्र स्वर्गीय फुंदन खान की परचून दुकान उनके आवास से सटी हुई है। गत रात लगभग 11:00 बजे जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। उसी समय शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई । दुकान में रखा परचून का सामान मसाला दालें चावल बच्चों के खाने वाली नमकीन पुड़ियां बीड़ी सिगरेट कोल्ड ड्रिंक सहित सारा सामान धू धू कर जलने लगा। यहां से आग पास वाली बैठक तथा स्टोर रूम तक पहुंच गई। वहां रखा तख्त गद्दा तकिया विस्तर कपड़े आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। इसी के साथ स्टोर रूम में रखे घर के बर्तन आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गए। वही स्टोर रूम के पास बाली सुरक्षित जगह में गृह स्वामी के आवश्यक कागजात रखे हुए थे।

Picsart 22 09 07 19 19 59 034

 

जो आग की चपेट में आकर जल गए। निकलता धुंआ उठती लपटें तथा दुर्गंध से अग्नि पीड़ित परिवार तथा पड़ोस के लोग भोंचक्के हो गए। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ कर आ गए। मोहल्ले वालों ने समर चालू किया, पानी की बौछार तथा मिट्टी आदि डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किंतु तब तक सब कुछ जलकर तबाह हो चुका था। अग्निकांड की सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। जबकि कुछ समय बाद कोतवाली पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश पाल , कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत अली खान , पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अग्नि पीड़ित से बात कर उसे सांत्वना देते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं मदद करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes