40 लीटर अप मिश्रित अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

40 लीटर अप मिश्रित अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
  • 40 लीटर अप मिश्रित अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 सितंबर 2022

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी रहमत खान तथा अन्य पुलिस बल ने घेराबंदी करते हुए ,कायमगंज – अचरा मार्ग पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज पितौरा के सामने से दो लोगों को हिरासत में ले लिया । जामा तलाशी लिए जाने पर उनके हाथों में पकड़ी हुई 20-20 लीटर प्लास्टिक बाले दो जरीकैनों में भरा हुआ तेज गंध वाला द्रव्य बरामद हुआ। भली-भांति पहचान करने पर ज्ञात हुआ कि प्लास्टिक जरीकैनो में अप मिश्रित अवैध कच्ची शराब भरी हुई है। जिसे यह लोग कहीं बेचने लिए जा रहे थे। लेकिन बीच में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाद जामा तलाशी पूछताछ में एक ने अपना नाम मंजेश उर्फ मंजे पुत्र मिश्रीलाल निवासी मोहल्ला चिलाका कस्बा कायमगंज बताया। वही दूसरा पकड़ा गया अभियुक्त विकास कश्यप पुत्र शिवशंकर भी मोहल्ला चिलाका कायमगंज का ही निवासी बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 60ई एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया । जन चर्चाओं के अनुसार अवैध शराब के जुर्म में पकड़ा गया, मंजेश उर्फ मंजे सट्टा खाई बाड़ी का कस्बा कायमगंज में तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में अपना जाल बिछा कर बहुत बड़ा धंधा करता है। जो आज अवैध शराब बिक्री के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। ई

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes