सड़क पार कर रहा नीलगाय ऑटो रिक्शे से टकराया, दुर्घटना में , 2 वर्षीय मासूम की मौत, छ गंभीर घायल

Picsart 22 05 06 16 20 16 813

कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 मई 2022
कस्बा शमशाबाद से सवारियां लेकर ऑटो रिक्शा कायमगंज आ रहा था। जैसे ही वह फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग पर स्थित झन्ना खार की पुलिया के पास पहुंचा। वैसे ही दौड़ते हुए नीलगाय ने सड़क पार करने का प्रयास किया ।अचानक ऑटो तथा नीलगाय आपस में टकरा गए ।टक्कर इतनी जोरदार थी ,कि ऑटो रिक्शा सड़क पर ही पलट कर गिर गया। दुर्घटना में ऑटो सवार अदीब पुत्र राशिद तथा उनका 2 वर्षीय बेटा आहद निवासी मोहल्ला इमली दरवाजा शमशाबाद तथा मिथिलेश कुमारी पत्नी रमाकांत निवासी शमशाबाद एवं रामबहादुर पुत्र हेतराम निवासी लोधीपुर थाना कंपिल गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पहुंचे लोगों ने राहगीरों की मदद से ऑटो रिक्शा के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला ,साथ ही उन्होंने डायल पुलिस 112 को घटना की सूचना दी । डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर घायल मासूम आहद तथा उसके पिता को अपनी गाड़ी से तुरंत सीएचसी पहुंचाया । उसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 द्वारा अन्य घायलों को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उपचाराधीन मासूम आहद को मृत घोषित कर दिया। शेष सभी घायलों को प्रथम उपचार के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया ।घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes