सनसनीखेज हत्याकांड के दो आरोपी अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार

Picsart 22 03 21 18 20 11 917

कंपिल / फर्रुखाबाद 21 मार्च 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हजियापुर मजरा हकीकतपुर में 19 मार्च की शाम को खेतों पर जाने के लिए चक मार्ग के विवाद में लगभग एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने यहीं के निवासी रामशरण उर्फ पप्पू को घेर कर अपने कब्जे में ले लिया था। बेरहमी से पिटाई करने के बाद हमलावरों ने रामशरण को गोली मार दी थी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हमलावर उसके बेटे रजनेश को भी मौत के घाट उतार देना चाहते थे । किंतु संयोगवश वह किसी तरह बच गया था । जिसे पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से थाने पहुंचा दिया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर इस सनसनीखेज हत्याकांड, जिसमें रामशरण की हत्या के साथ ही गोली लगने से तीन लोग और घायल हुए थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147/ 148 /149/ 302 /504 के अंतर्गत 6 ज्ञात तथा 4 – 5 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार आज नामजद अभियुक्तों में से इस्पेक्टर पुत्र स्व० सूबेदार सिंह यादव तथा नरवेश कुमार उर्फ नब्बी को 1 -1 अवैध 315 बोर तमंचा तथा 1 – 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया । इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने करते हुए ,बताया कि शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भी प्रयास जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes