KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज

IMG 20260929 WA0195

KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने सुनाया भागवत महात्म्य

कायमगंज, फर्रुखाबाद। पितृपक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों की पुण्य स्मृति और पितरों को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच विधि-विधान से हुआ। कथा स्थल पर जैसे ही श्रीमद्भागवत पुराण को मंच पर विराजमान कर पूजन एवं आरती की गई, पूरा पंडाल भगवान के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में पहुंचकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया।

कथा व्यास नैमिषारण्य से पधारे श्री शिवानंद भाई श्रीजी महाराज ने प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महात्म्य का विस्तार से वर्णन कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की राह दिखाने वाला दिव्य मार्ग है। श्रद्धा के साथ भागवत कथा का श्रवण करने से मन में भगवान के प्रति प्रेम और आस्था का भाव जागृत होता है।

पितृपक्ष में भागवत श्रवण को बताया विशेष महत्व

कथा व्यास ने कहा कि पितृपक्ष पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का अवसर है। ऐसे पावन समय में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और श्रवण आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कथा को केवल कानों से सुनना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसके संदेश को अपने आचरण और जीवन में उतारना ही वास्तविक धर्मलाभ है।

उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भागदौड़, चिंता और सांसारिक उलझनों में घिरा हुआ है। भगवान की कथा उसके अशांत मन को शांति देने के साथ जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। भागवत का मूल संदेश प्रेम, भक्ति, सदाचार और प्रभु के चरणों में समर्पण है।

श्रीराम द्वारा सिर पर धारण कर लाई गई भागवत पोथी

कथा के शुभारंभ से पूर्व श्री राम द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण को सिर पर धारण कर कथा पंडाल तक लाया गया। इसके बाद आयोजक सत्य प्रकाश अग्रवाल, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, संजू अग्रवाल, रजनी गोयल, मुकेश अग्निहोत्री पुजारी सहित मुख्य यजमान ने श्रीमद्भागवत पुराण को विधि-विधान से मंच पर विराजमान कराया। वैदिक रीति से पूजन और आरती के बाद सात दिवसीय कथा का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

कथा के दौरान भजनों की मधुर धुन और भगवान के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर तक कथा श्रवण में लीन रहे। आयोजन समिति ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

संयोजक कृष्ण चंद्र दीक्षित के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम एसडीएम अभिषेक, सीओ अजय वर्मा कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला पवन गुप्ता, विनोद गंगवार, सुधीर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, आरके बाजपेई, दीपक जैन, अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, अमरदीप दीक्षित, महेंद्र राजपूत, देवेंद्र दुबे, शैलेंद्र राजपूत, अवनीश दुबे, डॉ. सुभाष गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, मोहित रस्तोगी, उमेश गुप्ता, कैलाश रस्तोगी, शरद मिश्रा, सुमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर मकान का लेंटर बना मौत का जाल, भरभराकर गिरी छत

KAIMGANJ NEWS –मलबे में दबे तीन श्रमिक, दो की हालत गंभीर; चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जमीन निगलने लगी सड़कें, पाताल से फूटा सैलाब: बजरिया बेगराज में छह फीट गहरा गड्ढा, चार मकानों पर मंडराया मौत का साया!

KAIMGANJ NEWS — टूटी पाइपलाइन बनी ‘टाइम बम’, पालिका की लापरवाही से दरकी जमीन; दहशत[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS लीकेज ने खोखली कर दी जमीन, भरभराकर धंसी सड़क और नालियां

KAIMGANJ NEWS –चार जगह टूटी मिली दशकों पुरानी चीनी मिट्टी की पाइपलाइन, चार मकानों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पितरों की पुण्य स्मृति में गूंजे भागवत के स्वर, भक्ति में डूबा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ, प्रथम दिन कथा व्यास ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू नगरी में DGGI का धावा, दो बड़े कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –सुबह सात बजे पहुंची लखनऊ की टीम, घरों के दरवाजे बंद कर दस्तावेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले कुत्ते की जान गई, फिर करंट से तड़पने लगा गोवंश विद्युत पोल में उतरा करंट, मोहल्ले में मचा हड़कंप—शिकायत के बाद बंद कराई गई आपूर्ति

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आवारा सांड का कहर, बाइक सवार किसान को उठाकर पटका

KAIMGANJ NEWS–बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा युवक, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती—सड़कों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नबाब बंगशों के दौर से तंबाकू नगरी तक : 300 वर्षों में ऐसा बदला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS -कायम खां के नाम पर बसा नगर, व्यापार और प्रशासन का बना प्रमुख[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes