KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

IMG 20260925 WA0248

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कायमगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुमानपुर में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। करीब 108 ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और जरूरतें अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अनुराधा दुबे, प्रशासक श्रीमती हुमा खान तथा खंड विकास अधिकारी कायमगंज समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता तथा संबंधित विभागों से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा गया।
ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी हुआ। अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
चौपाल में ग्रामीणों की मौजूदगी से गांव स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस तरह की चौपालों के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनने और संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes