Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी घटना से इलाके में चिंता
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एक सप्ताह के भीतर ट्रेन से कटकर मौत की यह तीसरी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11:05 बजे कासगंज से कानपुर की ओर जा रही 1540 एक्सप्रेस ट्रेन हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। इसी दौरान एक व्यक्ति रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ था। ट्रेन के गुजरते ही वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। क्रासिंग के गेटकीपर रोहित कुमार को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की गई और ट्रेन को आगे फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर रवाना किया गया।
रसीदपुर का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान 48 वर्षीय निर्दोष शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी रसीदपुर, मऊदरवाजा के रूप में हुई। निर्दोष फर्नीचर बनाने का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक उनकी पत्नी रेखा है। परिवार में तीन बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे विपिन उम्र 25 वर्ष और पवन उम्र 22 वर्ष अविवाहित हैं तथा बाहर रहकर काम करते हैं।
परिजनों ने बताया कि निर्दोष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। साथ ही शराब पीने की भी बात सामने आई है। दामाद सचिन शर्मा के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि घटना से पहले निर्दोष रेलवे पटरी पर लेटे हुए दिखाई दिए थे।
सूचना पर दौड़ी पुलिस, पोस्टमार्टम को भेजा शव
घटना की जानकारी मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हथियापुर चौकी प्रभारी विनीत त्रिपाठी भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जीआरपी के एसआई एवरन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
चौकी प्रभारी विनीत त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक सप्ताह में तीसरी मौत ने बढ़ाई चिंता
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर लगातार हो रही मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महज एक सप्ताह के भीतर ट्रेन से कटकर मौत की यह तीसरी घटना है। लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हथियापुर और आसपास के रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा तथा निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीपीएफ से लेकर वेतन-बकाया तक: सफाई कर्मियों ने खोला मांगों का पिटारा
KAIMGANJ NEWS–स्थायी व संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 11[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलग-अलग सड़क हादसों से दहला कायमगंज, गंभीर हालत में दो युवक लोहिया अस्पताल रेफर
KAIMGANJ NEWS–बाईपास पर साइकिल से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर साइकिल छोड़कर फरार हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, कायमगंज में रक्तदान को उमड़ा सैलाब
KAIMGANJ NEWS ब्लॉक परिसर में लगा शिविर, सांसद ने किया शुभारंभ; ब्लॉक प्रमुख परिवार समेत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पॉकेट से फूंक रहे 6 हजार का पेट्रोल, 5 साल से मानदेय में धेला नहीं बढ़ा’… कायमगंज में मनरेगा तकनीकी सहायकों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को अल्टीमेटम
KAIMGANJ NEWS –JE के बराबर 45 हजार वेतन और यात्रा भत्ते की हुंकार, मांगे न[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news व्यापारियों की आवाज बनेगी नई युवा ब्रिगेड: फर्रुखाबाद में युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का ऐलान, विवेक बने युवा जिलाध्यक्ष
Farrukhabd news–राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की हरी झंडी के बाद जिला नेतृत्व ने घोषित की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा कायमगंज, विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
KAIMGANJ NEWS–पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद भजन-सुंदरकांड और झांकियों ने बांधा[...]
Sep