KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी की सूझबूझ से अटके 7 लाख के चेक
- रुपये वापस मांगने पर दी फौजी की वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी, पुलिस टालती रही तो अदालत ने कसा शिकंजा
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
देश की सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले भारतीय सेना के जवान को अपने ही घर में भू-माफिया किस्म के जालसाजों ने ठगी का शिकार बना डाला। जमीन का सौदा तय कर फर्जी चौहद्दी के सहारे लाखों रुपये ऐंठने का शातिराना खेल रचा गया। गनीमत रही कि फौजी की पैनी नजर ने वक्त रहते खेल पकड़ लिया और 7 लाख रुपये डूबने से बचा लिए। खाकी के चौखट पर न्याय न मिलने पर जब जवान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, तो कोर्ट के कड़े तेवर देख कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुख्य सूत्रधार समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
साजिश की जमीन: 8 लाख में तय हुआ था सौदा
कस्बे के रेलवे रोड स्थित इंद्रानगर निवासी जैनिश प्रताप सिंह भारतीय सेना (थल सेना) में सेवारत हैं। उन्होंने अपने खून-पसीने की कमाई से सिवारा खास गांव में जमीन का एक टुकड़ा खरीदने का मन बनाया। इसी दौरान उनका संपर्क भैंसरी निवासी कौशल कुमार से हुआ। दोनों के बीच जमीन का सौदा 8 लाख रुपये में तय हो गया। पीड़ित जवान ने 10 सितंबर 2024 को बयाने के तौर पर एक लाख रुपये नकद थमा दिए। इसके बाद तय योजना के मुताबिक 25 नवंबर 2024 को बाकी बचे 7 लाख रुपये के भुगतान के लिए कौशल कुमार ने फौजी से दो चेक हासिल कर लिए।
रजिस्ट्री दफ्तर में शातिराना खेल: चौहद्दी बदली, जल्दबाजी का नाटक
बैनामा लेखक की मिलीभगत से तैयार विक्रय पत्र में शातिरों ने जमीन की जो चौहद्दी दिखाई, वह मौके से कोसों दूर थी। उपनिबंधक कार्यालय में आरोपियों ने सोची-समझी रणनीति के तहत बेहद जल्दबाजी दिखाई और आनन-फानन में बैनामा पंजीकृत करा लिया। रजिस्ट्री की मुहर लगते ही जब जवान जैनिश प्रताप ने दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की और पुराने कागजात से मिलान किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दस्तावेजों में दर्ज जमीन का दायरा पूरी तरह बदला हुआ था। बैनामे में उस रकबे की चौहद्दी दर्ज कर दी गई थी, जिस पर न तो विक्रेता कौशल कुमार का मालिकाना हक था और न ही कोई कब्जा। ठगी का अहसास होते ही फौजी ने तत्परता दिखाई और बैंक पहुंचकर दोनों चेकों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया, जिससे 7 लाख रुपये जालसाजों के हाथ लगने से बच गए।
सरेराह फौजी से बदसलूकी, वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी
अपने बयाने का एक लाख रुपया वापस मांगने पर जालसाज अपनी असलियत पर उतर आए। आरोप है कि 16 अगस्त को पूर्वाह्न करीब 11 बजे रेलवे रोड स्थित एलवाई डिग्री कॉलेज के पास कौशल कुमार अपने दो गुर्गों के साथ आ धमका। जब पीड़ित ने अपने रुपये की मांग की, तो आरोपियों ने सरेराह गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जालसाजों ने फौजी को वर्दी उतरवाने, नौकरी से बर्खास्त करवाने और दोबारा रुपये मांगने पर जान से खत्म करने की खुली धमकी तक दे डाली।
पुलिस ने साधी चुप्पी तो कोर्ट ने दिया झटका
देश के रक्षक के साथ हुई इस खुली धोखाधड़ी और गुंडई की शिकायत लेकर पीड़ित जवान कोतवाली से लेकर पुलिस के आला अफसरों की चौखट तक भटका, लेकिन उसकी गुहार फाइलों में दबा दी गई। जब स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज करने का हुक्म सुनाया। अदालत के हंटर के बाद कोतवाली पुलिस ने भैंसरी निवासी कौशल कुमार, गौरखेड़ा निवासी मुकेश कुमार और एक अन्य अज्ञात शातिर के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और संलिप्त आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीपीएफ से लेकर वेतन-बकाया तक: सफाई कर्मियों ने खोला मांगों का पिटारा
KAIMGANJ NEWS–स्थायी व संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 11[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलग-अलग सड़क हादसों से दहला कायमगंज, गंभीर हालत में दो युवक लोहिया अस्पताल रेफर
KAIMGANJ NEWS–बाईपास पर साइकिल से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मौके पर साइकिल छोड़कर फरार हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, कायमगंज में रक्तदान को उमड़ा सैलाब
KAIMGANJ NEWS ब्लॉक परिसर में लगा शिविर, सांसद ने किया शुभारंभ; ब्लॉक प्रमुख परिवार समेत[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पॉकेट से फूंक रहे 6 हजार का पेट्रोल, 5 साल से मानदेय में धेला नहीं बढ़ा’… कायमगंज में मनरेगा तकनीकी सहायकों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को अल्टीमेटम
KAIMGANJ NEWS –JE के बराबर 45 हजार वेतन और यात्रा भत्ते की हुंकार, मांगे न[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news व्यापारियों की आवाज बनेगी नई युवा ब्रिगेड: फर्रुखाबाद में युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का ऐलान, विवेक बने युवा जिलाध्यक्ष
Farrukhabd news–राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की हरी झंडी के बाद जिला नेतृत्व ने घोषित की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा कायमगंज, विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
KAIMGANJ NEWS–पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद भजन-सुंदरकांड और झांकियों ने बांधा[...]
Sep