KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में दो युवक गंभीर

Picsart 26 09 22 19 25 13 704

KAIMGANJ NEWS –एक बाइक साइकिल से भिड़ी, दूसरा ई-रिक्शा पलटा; दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद। मंगलवार को कायमगंज क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने राहगीरों में अफरातफरी मचा दी। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
बाईपास मार्ग पर साइकिल सवार से भिड़ी बाइक, युवक बेहोश
पहला हादसा कंपिल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार के साथ हुआ। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुकेश बाइक से बाईपास मार्ग होते हुए ट्रांसपोर्ट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बेरियां तिराहे के पीछे पहुंचे, तभी उनकी बाइक सामने से जा रहे साइकिल सवार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ई-रिक्शा की मदद से घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद साइकिल सवार मौके पर अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
चलते ई-रिक्शा का हैंडल पकड़ा, पलटकर नीचे दबा युवक
दूसरा हादसा कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास हुआ। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी सौरभ अपने ताऊ के बेटे उत्तम के साथ ई-रिक्शा ठीक कराने फर्रुखाबाद गए थे। मरम्मत कराने के बाद दोनों ई-रिक्शा से वापस कायमगंज लौट रहे थे।
बताया गया कि पपड़ी गांव के पास रास्ते में उत्तम ने चलते ई-रिक्शा का हैंडल पकड़ लिया। इससे ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उत्तम ई-रिक्शा के नीचे दब गया। उसकी बाईं जांघ में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं।
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग और राहगीर तत्काल मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह ई-रिक्शा को सीधा कर उसके नीचे दबे उत्तम को बाहर निकाला। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया।
दोनों की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल भेजे गए
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरीश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई हिम्मत, छात्राओं ने सीखा जिंदगी बचाने का हुनर

KAIMGANJ NEWS –जेसीआई एलुमनी क्लब के स्थापना दिवस पर दो विशेष कार्यक्रम, आपातकालीन स्थिति में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी लोहे वाली गली, गूंजे जयकारे

KAIMGANJ NEWS –व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news ऑक्सफोर्ड से रायसीना तक: सलमान खुर्शीद की सियासी दास्तान, फर्रुखाबाद से कितना गहरा है रिश्ता

Farrukhabd news–कानून के ज्ञाता, कूटनीति के कुशल शिल्पी और सियासी बहसों के स्थायी किरदार की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान

KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes