KAIMGANJ NEWS –जेसीआई एलुमनी क्लब के स्थापना दिवस पर दो विशेष कार्यक्रम, आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने का दिया प्रशिक्षण
कायमगंज, फर्रुखाबाद। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जेसीआई एलुमनी क्लब कायमगंज (जोन-2) की ओर से मंगलवार को शकुंतला देवी इंटर कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
“नमस्ते इंडिया-2.0” एवं “जीवनरक्षक-बुनियादी जीवनरक्षक सहायता प्रशिक्षण” कार्यक्रम में छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। वहीं बुनियादी जीवनरक्षक सहायता प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता के साथ सहायता करने के जरूरी तरीके बताए गए।
कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मॉक ड्रिल के जरिए आपातकालीन परिस्थिति में किस तरह तत्काल प्रतिक्रिया दी जाए, इसका प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देखकर मौजूद छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों ने भी जीवनरक्षक तकनीकों को समझा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज से पहुंचीं डॉ. भावना राजपूत ने हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन यानी सीपीआर की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए छात्राओं को उसके महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में सही तरीके से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी किसी जरूरतमंद के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सीपीआर सहित प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायमगंज थाना प्रभारी विनोद शुक्ला एवं शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. भावना राजपूत एवं लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, एनसीसी सह-अधिकारी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और जरूरत के समय दूसरों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि जेसीआई एलुमनी क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार, जागरूक, आत्मविश्वासी और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है।
कार्यक्रम का संचालन जेसी आयुषी अग्रवाल ने किया। आयोजन के दौरान शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर आपातकालीन परिस्थितियों से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जेसीआई एलुमनी क्लब कायमगंज की टीम ने मुख्य अतिथियों, विशेष अतिथियों, प्रशिक्षकों, छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और सहयोगियों का आभार जताया।
इस मौके पर जेसीआई अध्यक्ष जेसी राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जेसी रसिक अग्रवाल, सचिव जेसी रोहित गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष जेसी अंकित अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष जेसी वैभव सिंघल, जेसी मोहित गर्ग, जेसी अंकुर मित्तल, जेसी सनी गुप्ता, जेसी विवेक बंसल, जेसी हिमांशु रस्तोगी, जेसी शशांक दुबे, जेसी सुधाकर दुबे सहित जेसीआई एलुमनी क्लब के पदाधिकारी, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।
— टीम जनसंपर्क, जेसीआई एलुमनी क्लब कायमगंज (जोन-2)
ब्यूरो चीफ — जयपाल सिंह यादव / दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी लोहे वाली गली, गूंजे जयकारे
KAIMGANJ NEWS –व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ऑक्सफोर्ड से रायसीना तक: सलमान खुर्शीद की सियासी दास्तान, फर्रुखाबाद से कितना गहरा है रिश्ता
Farrukhabd news–कानून के ज्ञाता, कूटनीति के कुशल शिल्पी और सियासी बहसों के स्थायी किरदार की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep