KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी लोहे वाली गली, गूंजे जयकारे

Picsart 26 09 22 11 38 53 189

KAIMGANJ NEWS –व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के बाद उतारी आरती
कायमगंज, फर्रुखाबाद। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पटवन गली स्थित लोहे वाली गली में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने संगठन के पदाधिकारियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सामूहिक रूप से आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश के समक्ष माथा टेककर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान माताओं और बहनों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह गणेशमय कर दिया। भजनों के बाद जब भगवान गणेश की आरती शुरू हुई तो श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए।
व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी भक्तों के जीवन से संकट दूर करने और सुख-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना और आरती के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गणपति की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने एक स्वर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाए और भगवान गणेश से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर अमित सेठ श्यामू गुप्ता, विनय सक्सेना, लखपति सक्सेना, दिलीप वर्मा, अभिषेक गुप्ता, सीताराम सक्सेना, विनोद सक्सेना, देव गुप्ता, विनीत सेठ, उमंग सेठ, अमित पालीवाल, कालू शर्मा, हैप्पी शर्मा, चंदन सक्सेना, बबलू ट्रेलर, राजू पटवा सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और भक्तगण मौजूद रहे।
जय श्री गणेश के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सभी के घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]