KAIMGANJ NEWS कायमगंज में प्रतिभाओं का जलवा: सी.पी. विद्या निकेतन में मेधावियों का भव्य सम्मान, टॉपर्स पर बरसीं तालियां और इनाम!

IMG 20260505 WA0158

KAIMGANJ NEWS 🟥 सबहेडिंग:
98.80% लाकर मेघल गुप्ता बनीं स्टार परफॉर्मर, अभिभावकों के साथ मंच पर मिला सम्मान
कायमगंज।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परचम लहराने वाले सी.पी. विद्या निकेतन (CPVN) में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जहां तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रतिभाओं का गौरव बढ़ाया गया।
आईसीएसई (कक्षा 10) में 98.80% अंक हासिल कर मेघल गुप्ता ने बाजी मारते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। उनके साथ आशी गंगवार (97.60%), सोहन अग्निहोत्री और आर्यन गुप्ता (94.40%), पुलकित गंगवार (93.00%), लक्ष्य गंगवार व अनुकल्प सिंह (92.60%), तेजस्व गुप्ता (91.40%), अंश कुमार गौतम (91.00%) और पवन कुमार (90.40%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।
वहीं, कक्षा 12 के छात्रों ने भी कमाल दिखाया। चक्रेश (97.25%) ने टॉप कर सबका ध्यान खींचा, जबकि आर्यन राज (95.50%), कशिश गंगवार और मेधावी परी (94.50%), आशुतोष सिंह (93.25%), सनी राजपूत (93.00%), प्रतीक वर्मा (92.75%), तनीषा गंगवार (92.00%) सहित कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
समारोह के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेयी एवं उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने मेधावियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खास बात यह रही कि बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया, जिससे माहौल भावुक और गौरवपूर्ण बन गया।
अपने संबोधन में डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के मार्गदर्शन का नतीजा है।” वहीं प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेयी और उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन हरीश पचौरी ने प्रभावी अंदाज में किया, जबकि संपूर्ण व्यवस्था एस.के. बाजपेयी और पंकज शुक्ला की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस दौरान गोविंद गुप्ता, अनुज गंगवार, निर्मला चौहान, प्रदीप शाक्य, नीलम त्रिवेदी समेत समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
👉 अंत में विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने का आशीर्वाद दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes