Delhi news केएमपी एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, मचा हड़कंप

IMG 20260505 WA0264

Delhi news नई दिल्ली | ” द एंड टाइम्स न्यूज ” विशेष रिपोर्ट :-
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही जान चली गई। दुर्घटना धुलावट टोल प्लाजा के नजदीक लगभग सुबह 10 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलवल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
* मौके पर राहत-बचाव अभियान*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस की मदद से बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक सभी पांचों की मौत हो चुकी थी।
* यूपी पुलिस के जवान थे मृतक*
तावड़ू सदर थाना प्रभारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे और जालौन जिले से जुड़े हुए थे। संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
* तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह?*
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज गति और ओवरटेक के दौरान वाहन का असंतुलित होना इस हादसे का प्रमुख कारण हो सकता है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हृदय विदारक घटना की भयावहता को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों / स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि: –
एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और ओवरटेक करते वक्त पूरी सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट :- ज्यपालासिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes