Delhi news नई दिल्ली / तेहरान
” द एंड टाइम्स न्यूज ”
खास रिपोर्ट | अंतरराष्ट्रीय
दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक Strait of Hormuz एक बार फिर वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है। ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को मिसाइल से निशाना बनाया है। ईरानी सरकारी एजेंसी Fars News Agency के अनुसार, जास्क के पास समुद्री क्षेत्र में यह हमला किया गया, जिससे इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई तब हुई जब अमेरिकी युद्धपोत ने Islamic Revolutionary Guard Corps की चेतावनियों को नजरअंदाज किया। ईरान ने इसे अपनी समुद्री सीमा की “खुली अवहेलना” बताते हुए आगे और कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।
वहीं, अमेरिका की ओर से इस हमले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सैन्य हलचल और बढ़ती बयानबाजी यह संकेत दे रही है कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और किसी भी समय बड़ा टकराव सामने आ सकता है।
* ‘Project Freedom’ से बढ़ा तनाव—अमेरिका की बड़ी सैन्य तैयारी*
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पहले ही “Project Freedom” नामक सैन्य अभियान का ऐलान कर चुके हैं। इस ऑपरेशन का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना बताया गया है।
United States Central Command के अनुसार, इस मिशन के तहत करीब 15,000 सैनिक, 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान, युद्धपोत और अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। यह तैयारी साफ दर्शाती है कि अमेरिका किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
* ईरान की दोटूक चेतावनी—“घुसपैठ बर्दाश्त नहीं”*
तेहरान ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि वह अपने समुद्री क्षेत्र में किसी भी अमेरिकी सैन्य गतिविधि को सहन नहीं करेगा। ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका ने आगे कदम बढ़ाया, तो जवाब और भी ज्यादा आक्रामक होगा।
*वैश्विक चिंता: क्या बढ़ रहा है युद्ध का खतरा?*
विशेषज्ञों के अनुसार, Strait of Hormuz जैसे रणनीतिक क्षेत्र में बढ़ता तनाव बेहद खतरनाक संकेत है। दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल आपूर्ति इसी मार्ग से गुजरती है—ऐसे में यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।
कुल मिलाकर ऐशा प्रतीत होता है कि :-
होर्मुज में बढ़ती सैन्य गतिविधियां, ईरान का मिसाइल हमला करने का दावा और अमेरिका की आक्रामक तैयारियां—ये सभी संकेत एक बड़े टकराव की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि अगला कदम कौन उठाता है—और क्या यह तनाव एक बड़े युद्ध में बदल जाएगा। लगभग स्थिति इसी ओर इशारा कर रही है ।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep