Lucknow Uttar Pradesh news व्यापारियों के हक की हुंकार लखनऊ से बुलंद: “उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

IMG 20260504 WA0287

Lucknow Uttar Pradesh news क्रॉसर: प्रदेश स्तरीय बैठक में बड़े फैसलों के संकेत, जल्द फर्रुखाबाद-कायमगंज दौरे का ऐलान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश न्यूज़।
राजधानी लखनऊ के मैरियाड होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की अहम बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और जिला/शहर अध्यक्षों का जमावड़ा लगा। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री Naresh Agarwal और प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री Nitin Agarwal ने व्यापारियों के मुद्दों पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
बैठक को संबोधित करते हुए Naresh Agarwal ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने हितों के लिए आगे आएं और संगठन को मजबूत बनाएं। वहीं Nitin Agarwal ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में संगठन व्यापारी हितों की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य Ashok Agarwal, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि, विजय सिंह बिन्नू, दिनेश गुप्ता, मनोज मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनपद फर्रुखाबाद से जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंसाराम), कायमगंज नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ पिंटू यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, श्यामू गुप्ता, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, कम्पिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता, विपिन दुबे, अधिवक्ता शरद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
🤝 शिष्टाचार भेंट और बड़े संकेत:
बैठक के बाद फर्रुखाबाद-कायमगंज के पदाधिकारियों ने Naresh Agarwal और Nitin Agarwal से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापार संगठन की भावी रणनीति, स्थानीय समस्याओं और वार्षिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने कायमगंज में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिए कि मंडल स्तर की बैठकों के पूर्ण होते ही जल्द ही फर्रुखाबाद-कायमगंज का दौरा तय किया जाएगा।
कुल मिलाकर, लखनऊ की इस बैठक ने साफ कर दिया कि अब व्यापारी हितों की आवाज और तेज होगी—और संगठन आने वाले समय में मैदान में और मजबूती से उतरने की तैयारी में है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes