KAIMGANJ NEWS 👉 शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला समेत तीन घायल
👉 मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, कार्रवाई तेज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।।
सैदपुर रहमादादपुर गांव में पखवारे भर पहले हुई मारपीट की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। पहले एनसीआर में दर्ज मामले को पुलिस ने अब मुकदमे में तरमीम कर गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। घटना में एक महिला समेत तीन लोगों को बेरहमी से पीटा गया था।
पीड़ित सुखराम ने बताया कि 7 अप्रैल की शाम वह अपने घर पर था, तभी गांव के ही सर्वेन्द्र उर्फ पिंटू, उसका भाई ब्रिजेश और हिमांशु शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे। बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया।
😡 बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा
शोर सुनकर जब सुखराम की पत्नी सोनी और भाभी श्यामा देवी बीच-बचाव करने आईं, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। तीनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने पहले एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले को गंभीर मानते हुए मुकदमे में तरमीम कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🔴 नेवले का हमला! महिला की हालत गंभीर
👉 खेत-खलिहान के पास हुआ हमला, चीख-पुकार से दौड़े परिजन
👉 गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती, इलाज जारी
कायमगंज।
क्षेत्र के गांव चिलसरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर अचानक नेवले ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, चिलसरी निवासी शशि प्रभा पर नेवले ने अचानक हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब उसने पूरी घटना बताई।
घबराए परिजन तुरंत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep