KAIMGANJ NEWS नवागंतुक कोतवाली प्रभारी का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने किया जोरदार सम्मान 

IMG 20260423 WA0259

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने गुरुवार को कोतवाली कायमगंज में नवागंतुक कोतवाली प्रभारी श्री विनोद कुमार शुक्ल का जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र भेंट, स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह की अगुवाई करते हुए जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। उन्होंने नवागंतुक प्रभारी से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष बबिता वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ज़ेहान अहमद खान व हिमांशु शर्मा समेत संगम शाक्य, दिलीप वर्मा, गौरव अग्रवाल, संजय भारद्वाज, डॉ. विशाल, श्यामू गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, तहज़ीब सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवागंतुक कोतवाली प्रभारी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes