KAIMGANJ NEWS ट्रांसपोर्ट चौराहे पर बड़ा हादसा टला: अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरा हाईटेंशन खंभा, बैंक की छत से टकराया

Picsart 26 04 23 14 26 13 097

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। नगर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हाईटेंशन बिजली का खंभा धराशायी हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा उखड़कर सीधे बैंक की छत पर लगी लोहे की रैलिंग से जा टकराया।
गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति पहले से ही बंद थी। साथ ही देर रात होने के कारण सड़क और बैंक परिसर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि अंधेरा और सन्नाटा होने के कारण वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब दुकानदारों ने बैंक के सामने गिरा खंभा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद जावेद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह खंभा फीडर नंबर 4 से जुड़ा हुआ था और इस लाइन पर पिछले कुछ समय से सप्लाई बंद थी, जिससे जनहानि टल गई।
बिजली विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए खंभे को हटाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही घंटों में स्थिति को सामान्य कर दिया। दोपहर तक नया खंभा लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विभाग अब टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दोषी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
👉 स्थानीय लोगों में रोष, बोले—रफ्तार पर लगे लगाम
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes