KAIMGANJ NEWS कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी में मंगलवार देर रात मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद से मोहल्ले में खौफ का साया छाया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान ने आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर कुछ युवक कथित रूप से सट्टे के नंबर लिख रहे थे। विरोध करने पर युवक गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
“20 मिनट बाद लौटे और बरसने लगे पत्थर”
इमरान के मुताबिक, करीब दस मिनट बाद 15 से अधिक लोग दोबारा एकत्र होकर पहुंचे और उनके घर पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में पड़ोसी मन्नान खां गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस पहुंची तो थमा बवाल
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों पक्षों से पूछताछ की।
फायरिंग और सट्टे के आरोप संदिग्ध: पुलिस
चौकी प्रभारी अंकुर भाटी ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सट्टा लिखने और फायरिंग के आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद और मारपीट का है।
जांच जारी, कार्रवाई तय
पुलिस ने साफ किया है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 फिलहाल छपट्टी मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन लोगों के मन में दहशत अब भी बनी हुई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep