Farrukhabad news मकान का छज्जा बना मौत का जाल: दो मासूम दबे मलबे में, एक की हालत नाजुक

IMG 20260421 WA0273

Farrukhabad news शमशाबाद, फर्रुखाबाद | 21 अप्रैल 2026
मंगलवार की सुबह शमशाबाद कस्बे के मोहल्ला मझली हवेली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में दो मासूम बालिकाएं मलबे में दब गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

IMG 20260421 WA0272
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी विजयपाल सक्सेना के घर सुबह करीब 11 बजे अचानक ऊपरी कमरे के दो छज्जे एक के बाद एक ढह गए। उस समय घर के दरवाजे पर खेल रहीं 9 वर्षीय सौम्या और रिश्तेदारी में आई आर्या मलबे की चपेट में आ गईं।

IMG 20260421 WA0271
छज्जा गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। घबराए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सबसे पहले आर्या को मलबे से बाहर निकाला गया। घायल आर्या ने ही बताया कि उसकी बहन सौम्या अभी भी मलबे में दबी हुई है। इसके बाद लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर बेहोशी की हालत में सौम्या को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सौम्या के सिर से काफी खून बह रहा था और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। दोनों बच्चियों को तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां आर्या को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सौम्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद रेफर किया गया।
डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया कि सौम्या के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवनयापन करता है। हाल ही में घर में शादी समारोह के चलते रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था, इसी बीच यह हादसा हो गया, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।

📍 रिपोर्ट: महेश वर्मा, शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes