KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
मानवता की मिसाल पेश करते हुए कंपिल थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। रविवार देर रात कंपिल–सिवारा मार्ग पर गांव हजरतगंज के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक गंभीर हालत में बेहोश पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा था और कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार कोशिश के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। समय बीतता देख लोगों की चिंता बढ़ती गई।
सूचना मिलते ही कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एंबुलेंस सेवा फेल होने पर दरोगा दिनेश कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार ने इंसानियत को प्राथमिकता देते हुए बिना देर किए अपनी निजी कार से ही घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बचाने की उम्मीद जगी।
जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पहचान के अनुसार घायल युवक अरनित कुमार (25), पुत्र रनवीर, निवासी विक्रमपुर जनपद शाहजहांपुर बताया गया है। पुलिस ने तत्काल संबंधित थाने और परिजनों को सूचना दे दी है।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन सिंह ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक बेहोशी की हालत में है और उसका इलाज जारी है।
वहीं, पुलिस के इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। दरोगा दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
इस घटना ने जहां एक ओर एंबुलेंस व्यवस्था की पोल खोल दी, वहीं दूसरी ओर पुलिस की मानवीय संवेदनाओं को भी उजागर कर दिया, जिसने समय रहते एक अनमोल जिंदगी बचाने का प्रयास किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May