KAIMGANJ NEWS बीआरसी में नारी शक्ति का सम्मान, छात्राओं को आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

IMG 20260416 WA0282

KAIMGANJ NEWS – मेधावी बालिकाओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत नारी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों की मेधावी, अनुशासित और शिक्षा के प्रति सजग बालिकाओं को सम्मानित कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल एवं साहसी बालिका टीम की सदस्य शिल्पी मिश्रा, खुशबू मिश्रा, जिज्ञासा और संजना ने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया। इसके बाद आयोजित संवाद सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं से सीधे बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के साथ-साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एआरपी अनुराग पाठक ने वर्तमान समय में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और छात्राओं को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, महिला पुलिस कर्मी रेनू और हेमा ने बालिकाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए शिक्षा और आत्मविश्वास को आवश्यक बताया तथा आत्मरक्षा के कुछ महत्वपूर्ण गुर भी सिखाए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. सुनीत सिद्धार्थ, अश्विनी चतुर्वेदी, ज्योतिश्याम गौड़, मुकेश कुमार और विक्रांत पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं को सम्मानित किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत किया।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes