KAIMGANJ NEWS करोड़ों के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश: वांछित बिलाल गिरफ्तार, लाखों की नकदी और बुलेट बरामद

Picsart 26 04 16 18 06 51 550

KAIMGANJ NEWS -कायमगंज में फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था अंतर्राज्यीय सिंडिकेट, 25 आरोपियों में शामिल था यह मुख्य अभियुक्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद में करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल बिलाल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के पास से लाखों रुपये की नकदी, बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है

Picsart 26 04 16 18 08 30 726
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रामअवतार की टीम ने कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के लालबाग निवासी मोहम्मद बिलाल खान पुत्र एहतिशाम को उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह लालबाग स्थित अपने तंबाकू गोदाम से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गाजियाबाद सहित विभिन्न राज्यों में कच्ची तंबाकू की सप्लाई करता था। भारी टैक्स से बचने के लिए उसने अपने साथियों जुबैर और सुखबीर के साथ मिलकर बिना बिल के माल भेजना शुरू किया। इस अवैध कारोबार को वैध दर्शाने के लिए कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में बनाई गईं और उन्हीं के नाम पर ई-वे बिल जारी किए जाते थे।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर की गई तलाशी में 6 लाख 16 हजार 810 रुपये एवं 22,010 रुपये की अतिरिक्त नकदी, एक बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।
गौरतलब है कि इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा 21 मार्च 2026 को हुआ था, जब तत्कालीन कस्बा इंचार्ज सोमवीर सिंह द्वारा जांच के बाद धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में कुल 25 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें बिलाल भी शामिल था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes