Farrukhabad news ट्रेन में टीटी की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, स्लिपर सीट के नाम पर यात्रियों से वसूले 500 से 1000 रुपये

Picsart 26 03 16 18 10 24 804

Farrukhabad news -मुंबई से कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन में सामने आया मामला, यात्री ने मोबाइल में कैद किया पूरा घटनाक्रम
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
ट्रेन में यात्रियों से कथित तौर पर अवैध वसूली करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई से कानपुर अनवरगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 09125 का है, जो फर्रुखाबाद से होकर जाती है ।
वायरल वीडियो में आरोप है कि ट्रेन में तैनात एक टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) यात्रियों से स्लिपर सीट दिलाने के नाम पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक की रकम वसूल रहा है। ‘=हांलाकि वायरल वीडियो की आपका यह समाचार माध्यम पुष्टि नहीं करता क्योंकि जांच का विषय है = ‘। वरहाल वीडियो बनाने वाले यात्री ने दावा किया है कि टीटी ने पैसे लेने के बाद यह भी भरोसा दिया कि आगे कोई दूसरा टीटी सीट चेक नहीं करेगा और यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी।बताया जा रहा है कि ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर कुछ यात्रियों को बिना वैध टिकट या जनरल टिकट पर ही स्लिपर कोच में बैठने की अनुमति दी जा रही थी। इसके बदले उनसे नकद पैसे लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि ईमानदारी से टिकट लेने वाले यात्रियों के साथ भी अन्याय है। वैसे वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि मामला सही पाया जाता है तो संबंधित टीटी के खिलाफ रेलवे द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव (फर्रखाबाद )

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes