KAIMGANJ NEWS 4 लाख की लूट निकली झूठी कहानी: कर्ज से बचने के लिए फेरी वाले ने रची वारदात की स्क्रिप्ट, पुलिस जांच में खुला राज

file 0000000082c0720b946b468f322e63bc

KAIMGANJ NEWS -कस्तूरबा स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की दी थी सूचना, जांच में कबूला—कर्ज से बचने और रकम हड़पने के लिए गढ़ी कहानी

कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास कपड़ा फेरी वाले से चार लाख रुपये लूट की सनसनीखेज सूचना आखिरकार पुलिस जांच में झूठी निकली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि फेरी लगाने वाले युवक ने कर्ज से बचने और रुपये हड़पने की नीयत से खुद ही लूट की कहानी गढ़ दी थी। अब पुलिस उसके खिलाफ झूठी सूचना देने के मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

IMG 20260316 WA0095
बताया गया कि रविवार 15 मार्च को डायल 112 पर सूचना दी गई थी कि लालबाग से नकदी लेकर घर लौट रहे कपड़ा फेरी वाले को बाइक सवार दो बदमाशों ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट कर चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रकरण में क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी उवैद ने बताया था कि वह कपड़े की फेरी लगाता है। वह लालबाग स्थित फैजुल कपड़े की दुकान से चार लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था, जिसे उसे कुबेरपुर निवासी शानू को देना था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी तथा कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित व उसके भाई से पूछताछ की। हालांकि जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और आसपास के साक्ष्य खंगाले, तो कहानी में कई विरोधाभास सामने आए। सख्ती से पूछताछ करने पर उवैद ने स्वीकार कर लिया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और रकम हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। क्षेत्र में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चार लाख रुपये की लूट की सूचना पूरी तरह असत्य, भ्रामक और निराधार पाई गई है। कोतवाली कायमगंज में झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes