KAIMGANJ NEWS कायमगंज में किसानों का हल्ला बोल! 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर गरजे कृषक, चेतावनी—समस्या न सुलझी तो जिला मुख्यालय पर होगा बड़ा धरना

Picsart 26 03 14 17 58 17 547

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 मार्च2026
किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और किसानों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार कायमगंज को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि खटीक समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है, लेकिन तहसील कायमगंज में लेखपाल और संबंधित अधिकारी उनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। संगठन ने प्रशासन से तत्काल जाति प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
किसानों ने यह भी मांग उठाई कि उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह आलू पर मंडी टैक्स समाप्त किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।
किसानों ने जनपद फर्रुखाबाद में बिना लाइसेंस के चल रहे दवाखानों और बाजार में बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि घी, तेल, दूध, दही, पनीर और मसालों में मिलावट तथा कृत्रिम रंगों के प्रयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
कायमगंज की बिजली व्यवस्था पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहां बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है और रोस्टर का पालन नहीं किया जाता। किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित जेई जावेद को तत्काल हटाया जाए क्योंकि वह अवैध वसूली कर रहा है।
इसके अलावा किसानों ने जल निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे दूषित पेयजल, नगर के फुटपाथों पर अवैध कब्जे और नगर पालिका द्वारा अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि इन समस्याओं के कारण आम लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
ज्ञापन में जवाहरगंज के विसाती बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में पेशाबघर बनवाने, नगर में बढ़ती आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की गई।
किसानों ने यह भी बताया कि जवाहरगंज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बारात घर की रंगाई, सफाई और मरम्मत वर्षों से नहीं हुई है। साथ ही सुधा गंगवार के मकान के पीछे पानी की टंकी के पास खड़े विशाल यूकेलिप्टस के पेड़ को खतरा बताते हुए उसे कटवाने की मांग की गई।
अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
=यह थीं किसानों की प्रमुख मांगें =
▪ खटीक समाज के जाति प्रमाण पत्र तुरंत जारी किए जाएं । आलू पर मंडी टैक्स समाप्त किया जाए । बिना लाइसेंस के चल रहे दवाखानों पर कार्रवाई । मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक , बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार की जाए ।संबंधित जेई को हटाया जाए
दूषित पेयजल की समस्या दूर की जाए ।
नगर के फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए जाएं ।विसाती बाजार में पेशाबघर का निर्माण , आवारा पशुओं और बंदरों को पकड़ा जाए ।शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बारात घर की मरम्मत कराई जाए । खतरनाक यूकेलिप्टस का पेड़ कटवाया जाए । प्रदर्शन के समय किसाम“जय जवान – जय किसान”“जय संविधान”
“भारतीय कृषक एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes