Farrukhabad news गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त: सप्लाई इंस्पेक्टर का गैस एजेंसियों पर छापा, इंडियन गैस का बंद मिला दफ्तर

Picsart 26 03 13 18 28 34 434

Farrukhabad news – वैध बुकिंग पर समय से सिलेंडर देने के सख्त निर्देश, कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी
नवाबगंज / फर्रुखाबाद।
तहसील क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर गैस की कमी की शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने नवाबगंज नगर की गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का यह कदम गैस आपूर्ति में गड़बड़ी, जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेने का संकेत माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर सबसे पहले HP गैस एजेंसी पहुंचे, जहां उन्होंने सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और उपभोक्ता बुकिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद टीम इंडियन (इंडेन) गैस एजेंसी पहुंची, लेकिन वहां कार्यालय बंद मिला। कार्यालय बंद देखकर सप्लाई इंस्पेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत एजेंसी प्रबंधन को फोन कर मौके पर बुलाया।
कुछ ही देर में पहुंचे एजेंसी कर्मियों ने सफाई देते हुए बताया कि नेटवर्क समस्या के कारण कामकाज प्रभावित था, जिसके चलते कार्यालय बंद करना पड़ा। हालांकि सप्लाई इंस्पेक्टर ने इस स्पष्टीकरण को हल्के में नहीं लिया और तुरंत कार्यालय खुलवाकर भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की सख्त चेतावनी दी।
इसके बाद दोनों गैस एजेंसियों में रखे घरेलू गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया गया और उपलब्ध स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान कराया गया। जांच के दौरान राहत की बात यह रही कि सिलेंडरों का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार सही पाया गया और किसी बड़ी अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई।
निरीक्षण के अंत में सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बिना वैध बुकिंग के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न दिया जाए और बुकिंग के बाद समय से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वितरण में गड़बड़ी, जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि रसोई गैस की आपूर्ति में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासन की ऐसी कार्रवाई और तेज हो सकती है।
ब्यूरो चीफ – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes